{"_id":"62aa23cadb1942736b3e3afc","slug":"brick-kiln-workers-protest-at-the-collectorate-shamli-news-mrt593026662","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंट भट्ठा मजदूरों का कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईंट भट्ठा मजदूरों का कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन
शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर ज्ञापन देने जाते भट्ठा मजदूर।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईंट भट्ठा मजदूरों का कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन
शामली। असंगठित मजदूर मोर्चा ट्रेड यूनियन के बैनर तले ईंट भट्ठा मजदूरों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने भट्ठा मालिकों पर न्यूनतम मजदूरी से कम भुगतान करने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की।
असंगठित मजदूर मोर्चा ट्रेड यूनियन के जिलाध्यक्ष सतेंद्र झाल के नेतृत्व में भट्ठा मजदूरों ने प्रदर्शन किया और कड़ी धूप में धरने पर बैठ गए। उन्होंने भट्ठा मालिकों पर निर्धारित दर से कम मजदूरी देने का आरोप लगाया। डीएम को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि जिले में करीब 200 ईंट भट्ठे हैं। जिन पर हजारों मजदूर काम करते हैं। उच्च न्यायालय व प्रदेश सरकार ने 605 रुपये प्रति हजार ईंट पथाई की दर निर्धारित कर रखी है। लेकिन भट्ठा मालिक उन्हें कम भुगतान कर रहे हैं। जिसमें उनका जीवन यापन करना मुश्किल है। विरोध करने पर भट्ठा मालिक मजदूरों को धमकी देते हुए भगा देते हैं। ऐसे कई भट्ठा मजदूर भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। उन्होंने डीएम से निर्धारित न्यूनतम मजदूरी 605 रुपये दिलाने की मांग की। इस अवसर पर कुलदीप कुड़ाना, सुकरमपाल, प्रताप कुमार, मनोज कुमार, सुरेंद्र, बाबूराम आदि मौजूद रहे।