फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bribery case: Report to be presented before DM today

रिश्वत प्रकरण : डीएम के समक्ष आज पेश होगी रिपोर्ट

Wed, 15 Jan 2025 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 15 Jan 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Bribery case: Report to be presented before DM today
शामली। पांच दिन पूर्व बीआरसी कार्यालय पर 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुए शिक्षक दिनेश कुमार के प्रकरण की रिपोर्ट डीएम अरविंद चौहान के समक्ष बुधवार को पेश की जाएगी। इसके बाद बीईओ शामली प्रिंसी के खिलाफ विभागीय जांच को लेकर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह शुक्रवार काे बीआरसी कार्यालय पर संबद्ध शिक्षक दिनेश कुमार को एंटी करप्शन टीम ने सहायक शिक्षक विजय सिंह से 20 हजार रुपये की रिश्वत लेने हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। पीड़ित शिक्षक विजय सिंह ने आरोप लगाया था उनके एरियर का भुगतान करने की एवज में बीईओ शामली कुमारी प्रिंसी ने उनके आवेदन को 37 दिन तक रोके रखा और बाद में उस पर आपत्ति पर लगाकर वापस कर दिया था। उन्होंने रिश्वत प्रकरण में बीईओ के संलिप्तता होने आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। बीएसए लता राठौर का कहना है कि बुधवार को पूरे प्रकरण की रिपोर्ट डीएम के समक्ष पेश की जाएगी। डीएम के दिशा निर्देश पर बीईओ पर शिक्षक द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच के बारे में निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed