फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Breathing due to corona, blurriness in the eyes

Shamli News: कोरोना से फूल रही सांस, आंखों में छा रहा धुंधलापन

Sun, 23 Apr 2023 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Apr 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Breathing due to corona, blurriness in the eyes
- कोरोना ठीक होने के बाद भी मरीजों की दूर नहीं हो रही कमजोरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिले में कोरोना संक्रमण के केस लगातार सामने आ रहे हैं। मरीज ठीक भी हो रहे हैं, लेकिन उसके बाद शरीर में कमजोरी दूर नहीं हो रही है। कोरोना के मरीजों की ठीक होने के बाद चलते फिरते समय सांस फूलने, आंखों में धुंधलापन और शरीर में दर्द होने की समस्याएं सामने आ रही है। चिकित्सकों का कहना है कि वायरल संक्रमण की वजह से शरीर में कमजोरी आती है, जो बाद में धीरे-धीरे ठीक हो जाती है।
जिले में पिछले महीने 17 मार्च को कोरोना का पहला केस सामने आया था। इसके बाद से लगातार कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। अब तक जिले में 34 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 25 लोग ठीक हो चुके हैं और नौ केस सक्रिय हैं। कोरोना संक्रमित सभी लोग घर पर ही रहकर ठीक हुए हैं और कोविड अस्पताल में कोई मरीज अब तक भर्ती नहीं हुआ। इस बार देखने में आ रहा है कि कोरोना के मरीज ठीक होने के बाद भी पूरी तरह से स्वस्थ महसूस नहीं कर पा रहे हैं। उनमें सांस फूलने, आंखों में धुंधलापन और कमजोरी आदि समस्याएं सामने आ रही है।
विज्ञापन

कोविड अस्पताल के चिकित्सक करण चौधरी का कहना है कि कोरोना संक्रमण सात दिन में खत्म हो जाता है। कोरोना भी वायरल संक्रमण है। हर तरह के वायरल संक्रमण के बाद शरीर में कमजोरी आती है। इसकी वजह से ज्यादा चलने फिरने में कुछ लोगों में कमजोरी आ जाती है। इस वजह से सांस फूलने, आंखों के सामने कभी कभी अंधेरा सा छा जाना, थकान आदि की शिकायतें आती है। इससे घबराने या चिंता करने जैसी बात नहीं है। अपना खानपान सही रखें। पौष्टिक, सुपाच्य भोजन, फलों का सेवन करने आदि से इस तरह की समस्याएं दूर हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- शामली निवासी महिला ने बताया उसे करीब 20 दिन पहले बुखार, खांसी होने पर जांच कराई थी। जांच में कोरोना होने का पता चला था। उसने दवा ली और घर पर ही रहने के बाद ठीक हो गया। इसके बाद शरीर में कमजोरी इतनी महसूस होती है कि चलने फिरने के दौरान सांस फूल जाती है। थोड़ा सा काम करने से थकान महससू होती है। आंखों में भी कभी-कभी धुंधलापन नजर आता है।

- शामली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि उसे करीब 25 दिन पहले बुखार आया था। अस्पताल में कोरोना की जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई। चिकित्सक की सलाह से उसने दवा ली और घर पर ही ठीक हो गया। इसके बाद से शरीर में दर्द रहता है। थोड़ा सा काम करते ही थकान महसूस होती है और सांस सी फूल जाती है। शरीर में कमजोरी दूर नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed