फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Breakers will be made near the divider cut on the highway

Shamli News: हाईवे पर डिवाइडर कट के पास बनाए जाएंगे ब्रेकर

Wed, 22 Mar 2023 07:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 22 Mar 2023 07:51 PM IST
विज्ञापन
Breakers will be made near the divider cut on the highway
- नए छह लेन यमुना पुल पर लाइटें लगवाने के लिए एनएचएआई बागपत को लिखा जाएगा पत्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कैराना। हाईवे पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एसडीएम ने एनएचएआई के अधिकारी के साथ यमुना पुल से लेकर कैराना तक निरीक्षण किया। इस दौरान 7-8 डिवाइडर कट पर ब्रेकर बनाए जाने पर सहमति बनी। साथ ही यमुना नदी के नए छह लेन पुल पर लाइट लगवाने के लिए एनएचएआई बागपत को पत्र लिखा जाएगा।

पानीपत के सिवाह से नगीना तक 709 एडी का निर्माण लगभग पूरा होने को है। यमुना नदी के नए छह लेन पुल पर लाइटों की कोई व्यवस्था नहीं है। कई स्थानों पर डिवाइडर में कट के बावजूद कोई ब्रेकर नहीं होने के कारण हादसों की आशंका बनी रहती है। जिसको देखते हुए बुधवार को एसडीएम शिव प्रकाश यादव एनएचएआई के डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर रोहित कुमार के साथ यमुना पुल पर पहुंचे तथा पुल पर लाइटें लगवाने को कहा।
विज्ञापन

डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर ने कहा कि इसके लिए एनएचएआई बागपत से आदेश जारी किए जा सकते हैं। इसके अलावा यमुना पुल से कैराना तक 7-8 स्थानों पर डिवाइडर में कट के बावजूद ब्रेकर नहीं होने की शिकायत की गई। जिस पर उन्होंने जल्द ही ब्रेकर बनाने की बात कही। एसडीएम शिव प्रकाश यादव ने बताया कि यमुना नदी के पुल के ऊपर लाइट लगवाने के लिए एनएचएआई बागपत का पत्र लिखा जाएगा। जल्द ही हाईवे पर कट के स्थान पर ब्रेकर बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed