{"_id":"5e0e3a578ebc3e87d30c670d","slug":"bounded-to-the-victim-s-family-shamli-news-mrt461785863","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया
विज्ञापन
शामली पंजाबी कालोनी में मृतक अजय पाठक के आवास पर घटना की जानकारी लेने पहुचे एमएलसी विरेन्द्र सिं
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया
शामली। शहर की पंजाबी कॉलोनी में अजय पाठक सहित परिवार के सभी चार सदस्यों की हत्या से हर कोई स्तब्ध है। बृहस्पतिवार को दिनभर सामाजिक, राजनीतिक और अन्य लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया। सभी ने इस जघन्य हत्याकांड की कड़ी निंदा करते हुए दुख व्यक्त किया।
पंजाबी कॉलोनी में पाठक परिवार के चार सदस्यों की हत्या के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को पूरा माहौल गमगीन रहा। सुबह से लेकर शाम तक लोगों का उनके आवास पर आना जाना लगा रहा। सभी ने इस जघन्य घटना के बारे में जानकारी ली और पीड़ित परिवार को दिलासा दिलाया। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत, भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल, राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंवदा तोमर, पूर्व मंत्री एमएलसी विरेंद्र सिंह, भाजपा की महिला नेता मृगांका सिंह, पूर्व मंत्री किरणपाल कश्यप आदि ने शोक संवेदना व्यक्त करते हए इस कांड की कड़ी निंदा की। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से मांग की कि इस कांड की गहनता से जांच कर जो भी दोषी हो, उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।
भाजपा विधायक ने मुख्यमंत्री से मोबाइल पर की बात, फास्ट ट्रैक कोर्ट में चले केस
शामली। भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि अजय पाठक, उनकी पत्नी, बेटी और बेटे की हत्या इतनी दुखद है कि उसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। ऐसी घटना जिसमें पूरे परिवार की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई हो, देखने तो क्या सुनने में भी नहीं मिली। पाठक परिवार धार्मिक, सात्विक और संस्कारित परिवार है, जो खुद तो धर्म के मार्ग पर चल रहा है, दूसरे लोगों को भी धर्म के मार्ग पर चलने की शिक्षा देते हैं। ऐसे परिवार के साथ इस तरह की जघन्य वारदात हो जाना बहुत दुख की बात है। विधायक ने बताया कि इस हत्याकांड को लेकर उनकी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात हुई है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस केस को फास्ट ट्रैक में चलाए जाने की मांग की है, ताकि जो भी अपराधी है, उसे जल्द से जल्द सजा मिल सकेे।
विज्ञापन
चौहरा हत्याकांड को अकेला व्यक्ति अंजाम नहीं दे सकता : टिकैत
शामली। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि पंजाबी कॉलोनी में अजय पाठक के पूरा परिवार को खत्म कर दिया गया। यह बहुत बुरा हुआ। वे पीड़ित परिवार के लोगों से मिले। उन्होंने बताया कि इतने बड़े कांड को अकेला व्यक्ति अंजाम नहीं दे सकता। उनकी अधिकारियों से मांग है कि सही केस खुले। इस तरह का घिनौना काम करने वाले जो भी अपराधी हैं, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिले।

शामली पंजाबी कालोनी में मृतक अजय पाठक के आवास पर घटना की जानकारी लेने पहुचे विधायक तेजेन्द्र र्न- फोटो : SHAMLI