फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bought a month's ration for fear of lock down

लॉक डाउन के डर से खरीद लिया महीने भर का राशन

Mon, 23 Mar 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Bought a month's ration for fear of lock down
सब्जीमंडी में खरीदारी करने के लिए लगी भीड़। - फोटो : SHAMLI
लॉक डाउन के डर में खरीद लिया महीने भर का राशन
विज्ञापन

शामली। सोमवार केे जनता कर्फ्यू के बाद शामली को सामान्य हो गया लेकिन सहारनपुर के लॉक डाउन का डर लोगों के जहन में रहा। आशंकित रहे कि कहीं शामली में भी ऐसे हालात ना हो जाएं, लिहाजा सुबह उठते ही सब्जी मंडी की दौड लगा दी। कोई थोक मार्केट में पहुंचा तो किसी ने रिटेल बाजार का रुख किया। मांग बढी तो भाव भी बढते चले गए। सबसे ज्यादा मारामारी आलू की रही लोग 50 किलो का पूरा बोरा ही ले जा रहे थे। अमर उजाला टीम ने थोक मंडी और रिटेल बाजार का हाल जाना पेश है रिपोर्ट-
सुबह साढ़े आठ बजे माजरा रोड स्थित सब्जी मंडी में ग्राहकों की भीड़ थी। दुकानदारों के अलावा सामान्य लोग भी यहां सब्जी लेने आए थे। सबसे ज्यादा मांग आलू की थी। लोग 50 किलो का आलू का बैग ही ले जा रहे थे। शनिवार को 750 रुपये का बिकने वाला 50 किलो का सोमवार को बैग 900 रुपये बिका। यही हाल टमाटर का रहा। दो दिन - तीन दिन पहले आढ़त पर 10 रुपये किलो बिकने वाला टमाटर 25 रुपये किलो बिका। रिटेल बाजार में इसका भाव 40 रुपये था। गोभी का दाम 40 से 50 रुपये किलो तक पहुंच गया।
विज्ञापन

- किचन का सामान भी खूब ले गए लोग
दोपहर एक बजे शहर के शिव चौक, नए बाजार, नाला पटरी पर किराना की दुकानों पर भीड़ नजर आई। लोग चावल, चीनी, मसाले, तेल, घी आदि खरीद रहे थे। व्यापारी सुशील कुमार ने बताया कि लोगों में आशंका है कि कहीं सहारनपुर की तरह यहां भी लॉक डाउन न हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---- सब्जी के तीन दिन के भाव में अंतर
सब्जी 20 मार्च 23 मार्च
टमाटर 20 40
गोभी 30 50
अरवी 80 100
भिंडी 80 100
नींबू 70 100
धनिया 40 50
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed