फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Both happiness and sorrow are offerings of God: Brahm Swaroopananda

साधु -संतो के चरण जहां पड़ते है, वहां भगवान की कृपा होती है - ब्रहमस्वारुपानंद

Sun, 20 Oct 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Both happiness and sorrow are offerings of God: Brahm Swaroopananda
कैराना डीके कान्वेंट स्कूल में श्रीभागवत कथा करते कथा वाचक - फोटो : SHAMLI
कैराना। छठे दिन परम पूज्य ब्रह्म स्वरूपानंद जी महाराज ने श्रीमद्भागवत कथा की अमृत वर्षा करते हुए कहा कि जो मनुष्य नारायण को भजता है, वही राम का हो जाता है।
विज्ञापन

शनिवार को डीके कांवेंट स्कूल में श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन स्वरूपानंद जी महाराज ने गोवर्धन पर्वत की कथा सुनाते हुए कहा कि, भाग्यवान उसे कहते है, जिसके पास ज्ञान है, मगर इच्छाएं कम हो, संतोषी हो, ईश्वर का स्मरण करता हो तथा भगवान की कथा सुनता हो। स्वामी जी ने गोपियों के भगवान प्रेम का सुंदर वर्णन करते हुए कहा कि नारायण की कृपा वहां होती है, जहां साधु-संतों के चरण पड़ते हैं। भगवान के भक्तों के भाग्य में आंसू जरूर होते हैं। उन्हें आंसू उपहार में मिलते हैं, क्योंकि सांवला सरकार कन्हैया आंखों में बसता है और दिखाई नहीं देता है। इसलिए सुख और दुख दोनों भगवान के प्रसाद है। उन्हें हर संभव मन में बसा कर रखना चाहिए। स्वामी जी ने बताया कि 20 अक्तूबर को कथा प्रात: काल 9 बजे से शुरू होगी तथा दोपहर दो बजे भंडारा होगा। हवन की पूर्णाहुति होगी। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed