फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Border farmers hope to resolve border dispute soon

Shamli News: सीमावर्ती किसानों को जल्द ही सीमा विवाद के हल की उम्मीद जगी

Wed, 26 Feb 2025 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Border farmers hope to resolve border dispute soon
कैराना (शामली)। दशकों से चले आ रहे हरियाणा यूपी सीमा विवाद के समाधान के लिए पिलर लगाने से पहले मिट्टी की जांच कराई जाएगी। प्रशासन जल्द ही मिट्टी की जांच शुरू कराएगा, जिसके बाद पिलर लगाए जाएंगे और सीमा विवाद का हल हो सकेगा।
विज्ञापन


हरियाणा-यूपी के मध्य बह रही यमुना बार-बार अपनी धारा बदलती है जिस कारण यूपी के किसानों की भूमि हरियाणा और हरियाणा की भूमि यूपी में आ जाती है। सीमावर्ती भूमि के कब्जे को लेकर कई बार सीमा पर खूनी संघर्ष हो चुके हैं। सीमा विवाद के समाधान के लिए वर्षों से सीमा पर पिलर लगाए जाने की तैयारी की जा रही है, लेकिन पिलर नहीं लग सके थे।
विज्ञापन

तीन दिन पहले मेरठ में कमिश्नर स्तर पर हुई दोनों प्रदेशों के अधिकारियों की बैठक के बाद सीमा विवाद का हल होता दिख रहा है। एसडीएम स्वप्निल यादव ने बताया कि हरियाणा यूपी की सीमा 342 किलोमीटर लंबी है। जिसमें यूपी की साइड पिलर लगाने हैं। यूपी प्रशासन अपने खर्च पर करीब 1200 पिलर लगाएगा। पिलर बनाने के लिए रुड़की की एक कंपनी से वार्ता की गई थी, लेकिन पिलर बनाने से पहले उन्होंने मिट्टी की जांच कराने को कहा है। मिट्टी के आधार पर पिलर की ऊंचाई व मोटाई बनाई जा सके, ताकि पिलर नहीं गिरें। इसके लिए जल्द ही जिले के 16 राजस्व गांवों से लगती सीमा की मिट्टी की जांच शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- यह है हरियाणा-यूपी सीमा विवाद

हरियाणा यूपी के मध्य बहती यमुना नदी सीमा का निर्धारण करती है। यमुना की धारा बदलने के कारण यूपी के किसानों की जमीन हरियाणा की ओर व हरियाणा के किसानों की जमीन यूपी की ओर आ जाती है। इस समस्या के समाधान के लिए 1974 में दीक्षित आयोग का गठन किया गया है। जिसमें हरियाणा यूपी के अलावा केंद्र सरकार के अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया था।

दीक्षित आयोग ने तय किया था कि यमुना की मध्य धारा को दोनों प्रदेशों की सीमा माना जाए। उस समय सीमांकन के बाद पिलर लगाए गए थे, लेकिन समय के साथ ही पिलर नष्ट हो गए। साथ ही, हरियाणा के किसानों की यमुना पार यूपी में आई जमीन का राजस्व रिकाॅर्ड यूपी प्रशासन ने अपने यहां दर्ज कर लिया, लेकिन हरियाणा प्रशासन ने यमुना पार गई यूपी के किसानों की जमीन का रिकाॅर्ड अपने सिजरे में दर्ज नहीं किया। जिस कारण हजारों बीघा जमीन पर को लेकर सीमा पर विवाद बना रहता है। उच्च स्तर पर प्रशासन की नई पहल के बाद सीमावर्ती किसानों को विवाद के हल की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed