{"_id":"5e653a818ebc3ef3f9312086","slug":"booth-committees-created-for-legislative-council-elections-shamli-news-mrt4728476176","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधान परिषद चुनाव के लिए बनाईं बूथ कमेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधान परिषद चुनाव के लिए बनाईं बूथ कमेटियां
विज्ञापन

शामली। अप्रैल में होने वाले विधान परिषद स्नातक शिक्षक निर्वाचन के लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुुुुुुराई गुट ने तैयारियां शुरू कर दी है। ठकुराई गुट के शिक्षकों ने बैठक आयोजित करके जिले की सभी बूथों पर संगठन को सक्रिय करने के लिए बूथ कमेटियों का गठन किया गया। आरके इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य लोकेंद्र सिंह को विधान परिषद चुनाव के लिए मुख्य संयोजक और डॉक्टर हीरा सिंह को संयोजक बनाया गया है।
रविवार को शहर के करनाल रोड स्थित राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट की बैठक पूर्व प्रधानाचार्य सत्यवीर सिंह मलिक की अध्यक्षता में आयोजित की गई। अप्रैल में होने वाले विधान परिषद स्नातक शिक्षक निर्वाचन के लिए जिले की सभी बूथों पर संगठन को सक्रिय करने के लिए बूथ कमेटियों का गठन किया गया। जिसमें लोकेंद्र सिंह को मुख्य संयोजक नियुक्त किया गया। ठकुराई गुट की ओर से स्नातक सीट के प्रत्याशी सुशील कुमार सिंह, शिक्षक सीट के प्रत्याशी डॉक्टर उमेश त्यागी के चुनाव में समान कार्य के लिए समान वेतन को मुद्दा बनाया जाएगा। इस मौके पर पूर्व प्रधानाचार्य रणधीर सिंह, विपिन कुमार, रविखन्ना, अंकुर, विनोद कुमार, डॉक्टर मुनीराम, रोहताश कंवर, प्रवीण कुमार दूबे, विकास कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन जिला मंत्री डॉक्टर हीरा सिंह ने किया।