फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   boodabandi tej hawa se mausam thanda

बूंदाबांदी, तेज हवाओं से मौसम हुआ ठंडा

Fri, 10 Mar 2017 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 10 Mar 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
boodabandi tej hawa se mausam thanda
शामली में खराब मौसम में गुजरते वाहन। - फोटो : अमर उजाला
शामली। पश्चिमी विक्षोभ से मौसम बदल गया है। बृहस्पतिवार को सुबह धूप निकली, जबकि शाम के समय आकाश में बादल व तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी के बाद मौसम ठंडा हो गया। दिन और रात के तापमान में भारी गिरावट होने से सर्दी का एक बार एहसास हो गया। मौसम वैज्ञानिकों ने शनिवार से  मौसम में सुधार की संभावना प्रकट की है।
विज्ञापन


मंगलवार की देर रात्रि मौसम का मिजाज बदलना शुरू हो गया था। तेज हवाओं के साथ हलकी बूंदाबांदी से मौसम ठंडा हो गया। बुधवार को पूरे दिन कभी धूप व कभी बादल छाए रहे। बृहस्पतिवार को सुबह धूप निकली थी । दोपहर दो बजे के बाद बादल छा गए। तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। आधा घंटे की बूंदाबांदी के बाद मौसम और ठंडा हो गया है। कुडाना के किसान कीरत पाल ने बताया कि तेज हवाएं चलने से  गेहूं की फसल गिर जाएगी। फसल गिरने से गेहूं का दाना कम जोर हो सकता है। 
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बृहस्पतिवार की रात्रि आठ बजे अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस व छह किमी प्रति घंटा हवाएं दर्ज की गई है। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मृदा विभाग के अध्यक्ष डाक्टर अशोक कुमार अहलूवालिया ने बताया कि शुक्रवार को भी मौसम खराब हो सकता है। शनिवार को सुबह के समय मौसम में सुधार होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि ओलावृष्टि से गेहूं की अगेती  प्रजाति को नुकसान हो सकता है। मेरठ- गाजियाबाद जिलों में बूंदाबांदी के साथ ओलावृष्टि हुई है। जिससे गेहूं की फसल को कोई नुकसान नहीं होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed