{"_id":"674224966b891a5e600eedd4","slug":"body-pain-and-swelling-along-with-fever-are-troubling-shamli-news-c-26-1-smrt1048-132256-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बुखार के साथ शरीर में दर्द व सूजन कर रही परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बुखार के साथ शरीर में दर्द व सूजन कर रही परेशान
Sun, 24 Nov 2024 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 24 Nov 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
शामली। मौसम में बदलाव के कारण बुखार का प्रकोप चल रहा है। बुखार के मरीजों को शरीर में दर्द और पैरों में सूजन परेशान कर रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में इस तरह के 15-20 मरीज आ रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि मरीजों को इससे घबराने की जरूरत नहीं है। समय पर जांच व उपचार कराएं।
मौसम में बार-बार हो रहे बदलाव के कारण बुखार के साथ नजला, खांसी के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। जिला अस्पताल में ओपीडी में एक हजार के लगभग मरीज रोजाना आ रहे हैं, इनमें लगभग 300 मरीज बुखार, नजला व खांसी के होते हैं।
इस बार बुखार के साथ मरीजों को शरीर में दर्द और पैरों में सूजन के केस भी सामने आ रहे हैं। इनमें कई मरीज ऐसे भी आ रहे हैं कि बुखार ठीक होने के बाद भी दर्द से आसानी से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। इस तरह के 15-20 मरीज रोजाना ओपीडी में आ रहे हैं।
विज्ञापन
डॉ. समद अली ने बताया कि बुखार के बाद शरीर में कमजोरी आ जाती है, जिससे शरीर में हल्का दर्द रहता है। इससे चलने फिरने में परेशानी हो सकती है, लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है। समय पर जांच व उपचार कराने से यह ठीक हो जाता है।
जिला अस्पताल के चिकित्साधीक्षक डॉ. किशोर कुमार आहूजा ने बताया कि बुखार के साथ शरीर में दर्द रहने के कुछ मरीज आ रहे हैं। सभी मरीजों की जांच कर दवा दी जा रही है। अस्पताल में जांच की निशुल्क सुविधा और पर्याप्त मात्रा में दवा उपलब्ध है।