{"_id":"66aaa8e3231b7ccdf404e614","slug":"body-of-youth-missing-for-three-days-found-on-highway-in-samalkha-haryana-shamli-news-c-26-1-sal1002-125593-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: तीन दिन से लापता युवक का शव हरियाणा के समालखा में हाईवे पर मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: तीन दिन से लापता युवक का शव हरियाणा के समालखा में हाईवे पर मिला
Thu, 01 Aug 2024 02:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Thu, 01 Aug 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
कैराना (शामली)। हरियाणा के जनपद पानीपत के समालखा में वेल्डिंग का काम करने वाले तीन दिन से लापता कस्बे के युवक का शव हाईवे पर मिला। हरियाणा पुलिस ने अज्ञात में शव का पीएम कराया। बाद में परिजनों ने हरियाणा पहुंचकर शव की शिनाख्त कैराना निवासी 25 वर्षीय इमरान के रूप में की।
नगर के मोहल्ला नवाब दरवाजा निवासी 25 वर्षीय इमरान हरियाणा के समालखा में वेल्डिंग का काम करता था। तीन दिन पहले रात के समय इमरान बाजार से सामान लेने गया था जिसे बाद से उसका कोई पता नहीं चला। इमरान का फोन भी बंद आ रहा था। वहीं मंगलवार रात इमरान के फोन से परिजनों को एक कॉल आई लेकिन कॉल बीच में ही कट गई। बाद में मोबाइल का स्विच ऑफ आया। इसके बाद बुधवार सुबह परिजन इमरान को तलाश करते हुए थाना संभालखा पहुंचे। पुलिस ने परिजनों को मोर्चरी ले जाकर शव की शिनाख्त कराई। शव की गर्दन कटी हुई थी तथा हाथ भी बुरी तरह घायल थे। मृतक इमरान तीन भाइयों में बीच के नंबर का था तथा अविवाहित था। हरियाणा पुलिस ने बताया कि रात्रि में अज्ञात वाहन ने युवक को कुचल दिया। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चलेगा। देर शाम परिजन शव को कैराना लेकर आए।