{"_id":"6ae4f1a6e316458d100113a6","slug":"body-of-a-man-from-karnal-found-under-an-overpass-shamli-news-c-26-1-smrt1048-177158-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: उपरिगामी पुल के नीचे मिला करनाल के व्यक्ति का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: उपरिगामी पुल के नीचे मिला करनाल के व्यक्ति का शव
Sat, 31 Oct 2026 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
झिंझाना (शामली)। बिडौली उपरिगामी पुल के नीचे करनाल निवासी राम सिंह (51) का शव मिला है। वह करीब एक माह से बिडौली में लोगों से मांग कर अपना पेट भरता था और रात में उपरिगामी पुल के नीचे फुटपाथ पर सोता था।
शुक्रवार को आसपास के लोगों ने उपरिगामी पुल के नीचे शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। उसके पास मिले आधार कार्ड से शव की पहचान हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। शाम को परिजन बिडौली पहुंचे और शव की पहचान की। जांच अधिकारी उप निरीक्षक ओमवीर सिरोही ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।