फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bodies of uncle and nephew who drowned in Yamuna recovered after 24 hours

Shamli News: यमुना में डूबे चाचा-भतीजे का शव 24 घंटे बाद बरामद

Fri, 01 Sep 2023 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Bodies of uncle and nephew who drowned in Yamuna recovered after 24 hours
कैराना। एक दिन पहले पूर्णिमा के अवसर पर यमुना नदी में स्नान करने के दौरान डूबे चाचा-भतीजे का शव 24 घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बरामद कर लिया। शव मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। बाद में बिना किसी कानूनी कार्रवाई के दोनों शवों का यमुना किनारे पर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


बुधवार को पूर्णिमा के अवसर पर यमुना नदी में स्नान करने के दौरान नंद किशोर (19) व उसका भतीजा नन्हा (18) निवासी गांव जनौरा थाना बिलसी जनपद बदायूं हाल निवासी ऊझा रोड स्थित प्रदीप कॉलोनी पानीपत गहरे कुंड में डूब गए थे। वह दोनों सिवाह में फैक्टरी में काम किया करते थे। हादसे के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने प्राइवेट गोताखोरों को सर्च ऑपेरशन में लगाया था। बृहस्पतिवार सुबह करीब 9 बजे गोताखोर मुस्तकीम उर्फ बिल्लू, मासूम, जाहिद, दिल्ला व साजिद आदि ने यमुना पुल से कुछ दूरी पर नन्हा के शव को बरामद कर लिया। इसके अलावा दूसरे युवक की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी रहा। दोपहर करीब 12 बजे नंदकिशोर का शव भी बरामद कर लिया। दोनों चाचा-भतीजे के शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। यमुना पुल चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन परिजनों ने किसी भी कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया। बाद में परिजनों ने यमुना किनारे दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed