फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bodies of two people found in Eastern Yamuna Canal

पूर्वी यमुना नहर में मिले दो लोगों के शव

Thu, 10 Jun 2021 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Bodies of two people found in Eastern Yamuna Canal
कांधला (शामली)। पूर्वी यमुना नहर में पीछे से बहकर आए दो अलग-अलग स्थानों से दो लोगों के शव पुलिस को बरामद हुए हैं । दोनों शवों की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गांव खंद्रावली के निकट पूर्वी यमुना नहर में झाड़ियों में शव फंसा हुआ ग्रामीणों ने देेेखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को बाहर निकलवाया। पुलिस के अनुसार शव को देखने से प्रतीत हो रहा था जैसे मृतक के चेहरे पर किसी धारदार हथियार से प्रहार किया गया हो। उम्र लगभग करीब 32 साल है। ग्रामीणों को बुलाकर शव की पहचान का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। इसके कुछ समय बाद पुलिस को सूचना मिली कि कस्बे में पूर्वी यमुना नहर के पुल के पास शव दिखाई दे रहा है। मृतक लगभग 65 वर्ष के बुजुर्ग का था। पुलिस ने शव को निकलवाने के बाद उसकी पहचान कराई, लेकिन नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने दोनों शवों की पहचान के लिए उनके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed