फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bodies of five people found in the district in four days

Shamli News: चार दिन में जिले में मिल चुके पांच लोगों के शव

Fri, 03 May 2024 11:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 03 May 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Bodies of five people found in the district in four days
शामली। जिले की यदि बात की जाए तो पिछले चार दिनों में पांच लोगों के शव मिल चुके हैं। जिनमें दो में हत्या के आरोप लगे हैं जबकि अन्य में आत्महत्या की बात कहीं जा रही है। पुलिस मामलों की जांच कर रही है। एसपी ने थाना प्रभारियों को जल्द से जल्द मामलों का खुलासा करने के निर्देश् दिए हैं।
विज्ञापन

केस-1
2 मई को शामली कोतवाली के गांव लिसाढ़ के मजरा खिदरपुर में पेड़ पर एक युवक का फंदे पर लटका शव मिला। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई। मृतक की शिनाख्त नितिन (20) पुत्र धीरेंद्र निवासी गांव लिसाढ़ के रूप में हुई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन



केस-2 बुधवार शाम आदर्श मंडी थाना क्षेत्र में एसटी तिराहे के निकट खाली प्लाट में पेड़ से एक युवक का शव फंदे पर लटका हुआ है। आदर्श मंडी थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त करते हुए परिजनों को सूचना करते हुए जांच पड़ताल की। मृतक की शिनाख्त गौरव पुत्र बिल्लू निवासी अंबा विहार शामली के रूप में हुई। युवक द्वारा आत्महत्या की बात कहीं जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस-3 1 मई गांव भूरा रोड़ स्थित सब्जी मंडी के निकट चकरोड के किनारे 25 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला था। पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।मृतक हरियाणा के जनपद पानीपत का निवासी अमित बताया गया है। बृहस्पतिवार को मृतक युवक के परिजनों ने कैराना कोतवाली पहुंचकर युवक के शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पांच के खिलाफ हत्या मुकदमा दर्ज किया गया है।
केस-4
30 अप्रैल को सुबह ग्राम ऊंचा डुढार मार्ग पर राम मेहर के खेत में एक व्यक्ति का शव मिला। प्रयास के बावजूद शव की शिनाख्त में सफलता नहीं मिली। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष है। वह पीली शर्ट व काली पेंट पहने था। मृतक के सिर व हाथ पर चोट के निशान थे। शव को मोर्चरी के लिए भिजवाया गया है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

केस-5
3 मई को झिंझाना में दुकान में युवक का शव फंदे पर लटका मिला। शव की पहचान रवि कुमार पुत्र संतरपाल 19 वर्षीय थानाभवन क्षेत्र के गांव मोर माजरा के रुप में की गई। युवक द्वारा आत्महत्या की बात कहीं जा रही है।


सभी मामलों की जांच की जा रही है। जल्द ही सभी मामलों का खुलासा कर दिया जाएगा। इस संबंध में थाना प्रभारियों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।
अभिषेक, एसपी शामली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed