फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Boards Promote Cashless Arrangements

नोटबंदी ने दिया कैशलेस व्यवस्था को बढ़ावा

Wed, 08 Nov 2017 11:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Wed, 08 Nov 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
Boards Promote Cashless Arrangements
शामली में रात में खुला इंडियन बैंक का एटीएम। - फोटो : अमर उजाला
शामली में नोटबंदी को एक वर्ष पूरा हो चुका है। अब जाकर लोगों की परेशानी कुछ कम हुई है। बाजारों में भी रौनक दिखाई देने लगी है। दुकानदारों का कहना है कि परेशानी तो हुई है, लेकिन क्षेत्र लगभग 40 प्रतिशत कारोबार कैशलेस हो गया है। बैंक अधिकारियों का कहना है कि अब किसी को कोई परेशानी नहीं है।
विज्ञापन
शहर के लोगों को आठ नवंबर 2016 को हुई 500 और 1000 के नोटबंदी की बुधवार को एक बार फिर से याद गई। इसके चलते सभी ग्राहकों और दुकानदारों को करीब चार माह तक परेशानी और मंदी की जबरदस्त मार झेलनी पड़ी थी। मगर, अब क्षेत्र के लोग बैंकों से रुपये निकालने की लिमिट के चलते आम आदमी भी ऑनलाइन पेमेंट कर बार बार एटीएम और बैंकों की ओर जाने की परेशानी से बचने लगा है। दुकानदारों ने कैश की परेशानी के चलते पीओएस मशीनें लगाकर बाजारों में खरीदारों की संख्या बढ़ाई है। बंसल गारमेंटस विक्रेता अतुल बंसल ने बताया कि नोटबंदी के समय काफी परेशानी हुई थी।
विज्ञापन
इसके चलते बड़ा नुकसान झेलना पड़ा था, लेकिन अब जाकर समस्या का समाधान हुआ है। उन्होंने बताया कि नोटबंदी ने क्षेत्र में कैशलेस व्यवस्था को बढ़ावा मिला है। करीब 40 प्रतिशत ग्राहक अब खरीदारी करने के लिए एटीएम का प्रयोग कर रहे है। जिस कारण कैश को लेकर हमारी परेशानी भी कम हुई है। मोबाइल विक्रेता पप्पन का कहना है कि मोबाइल खरीदते समय ज्यादातर ग्राहक एटीएम कार्ड और पेटीएम का प्रयोग कर रहे है। नोटबंदी के बाद से ही क्षेत्र डिजिटल इंडिया की ओर जा रहा है। जो देश के लिए एक अच्छा कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अब नहीं कोई परेशानी इलाहाबाद बैंक प्रबंधक अरुण कुमार जैन का कहना है कि अब नोटबंदी का बैंक में कोई असर नहीं है। उस समय सभी का पैसा बैंकों में जमा हो गया था। इसके बाद कई माह तक ग्राहकों ने केवल पैसा निकाला ही है न कि जमा किया था। अब बैंकों में ग्राहक पैसा निकाल भी रहे और जमा भी कर रहे है। जिससे किसी को भी कैश के लिए कोई परेशानी नहीं आ रही है। उन्होंने बताया कि नोटबंदी के बाद जिन ग्राहकों के पास एटीएम कार्ड नहीं थे उन सभी ने एटीएम बनवा लिए है। वहीं काफी दुकानदारों ने भी बैंक से पीओएस मशीन ली है। ग्राहक बैंकों में न आकर एप डाउनलोड कर भी ऑनलाइन प्रक्रिया का लाभ ले रहे है। व्यापारी भी ज्यादातर लेनदेन में चेक का प्रयोग कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed