{"_id":"64232c5fccf4cf08660bab99","slug":"boards-answer-sheets-evaluation-work-completed-shamli-news-c-26-1-smrt1048-1070-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य हुआ पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य हुआ पूरा
विज्ञापन
- 11 दिन में हाईस्कूल व इंटर की 1,19,968 उत्तर पुस्तिकाएं हुई मूल्यांकित
- अंतिम दिन 7729 उत्तर पुस्तिकाओं का हुआ मूल्यांकन
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक परिषद की हाईस्कूल व इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शनिवार को शत-प्रतिशत पूरा हो गया है। मूल्यांकन केंद्र पर 11 दिन में सभी 1,19,968 उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकित हुई है।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 18 मार्च से राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज शामली मूल्यांकन केंद्र पर शुरू हुआ था। शुरूआत में मूल्यांकन की गति धीमी रही थी, लेकिन बाद में परीक्षकों की संख्या बढ़ाने पर मूल्यांकन कार्य में तेजी आई थी। 11वें दिन सभी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा हो गया है। मूल्यांकन केंद्र के उप नियंत्रक कैप्टन लोकेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को 7729 उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकित हुई है। केंद्र को कुल 1,19,968 उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त हुई थी। सभी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा कर लिया गया है।
अंतिम दिन 420 परीक्षकों और 41 उप प्रधान परीक्षकों ने उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की। जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह और उप नियंत्रक लोकेंद्र सिंह ने सभी परीक्षकों, उप प्रधान परीक्षकों और मूल्यांकन कार्य में लगे सभी कर्मचारियों को मूल्यांकन कार्य शुचिता के साथ संपन्न करने के लिए धन्यवाद किय। उन्हाेंने सभी परीक्षकों से बुधवार को अपने उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन संंबंधी बिल प्रस्तुत करने को कहा है।