फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Board missing from attached land, instructions to file report

कुर्क की गई भूमि से बोर्ड गायब, रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश

Sun, 03 Apr 2022 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
Board missing from attached land, instructions to file report
कुर्क की गई भूमि से बोर्ड गायब, रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश
विज्ञापन

कैराना। दभेड़ी खुर्द में गैंगस्टर के आरोपी प्रधान पति सरवर की भूमि एक वर्ष पूर्व कुर्क की गई थी। एक शिकायत की जांच के दौरान भूमि पर लगाया कुर्की का बोर्ड गायब मिलने पर एसडीएम ने पुलिस को आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
दरअसल, 9 मार्च 2021 को प्रशासन ने गांव दभेड़ी के प्रधान पति सरवर पर गैंगस्टर के मुकदमे के चलते करीब 24 लाख कीमत की भूमि कुर्क की थी। प्रशासन ने वहां नोटिस बोर्ड लगाया था। कुछ दिन पहले डीएम को शिकायत मिली कि भूमि में फसल बोने के साथ ही इसे बेच दिया गया है। डीएम के आदेश पर शनिवार को एसडीएम संदीप कुमार और सीओ जितेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। दंगा शरणार्थियों की बस्ती सटी होने के कारण भूमि की पहचान नहीं हो सकी। यहां टीम को भूमि पर लगाया गया नोटिस बोर्ड भी गायब था।
विज्ञापन

इसके चलते एसडीएम ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश दिए। सरवर के खिलाफ तमंचा फैक्टरी चलाने सहित अन्य मुकदमे भी दर्ज हैं। एसडीएम संदीप कुमार ने बताया कि कुर्क की गई भूमि के आसपास शरणार्थी बस्ती होने के कारण भूमि की पहचान नहीं हो सकी। भूमि को अभी तक नहीं बेचा गया है। दो दिन में टीम का गठन करके भूमि की पैमाइश करा कर सीमा बंधन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed