{"_id":"5df927d48ebc3e87c06975aa","slug":"board-exams-from-february-course-in-schools-still-incomplete-shamli-news-mrt4592877158","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा फरवरी से, स्कूलों में कोर्स अभी अधूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा फरवरी से, स्कूलों में कोर्स अभी अधूरा
विज्ञापन

खतौली। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की 18 फरवरी से प्रस्तावित परीक्षा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मगर माह दिसंबर बीतने के बाद बोर्ड की परीक्षा के लिए जनवरी महीने का समय ही शेष रह जाएगा। कालेजों में अभी कुछ विषयों के कोर्स अधूरे हैं। अध्यापकों के मुताबिक कोर्स के एक या दो पाठ के विषय ही पढ़ाने के लिए शेष बचे हैं, जबकि कुछ कोर्स का रिवीजन कार्य प्रारंभ भी हो चुका है।
जवाहरलाल नेहरू स्मृति इंटर कालेज के भूगोल के प्रवक्ता राजेंद्र त्यागी ने बताया कि कक्षा 12 के भूगोल का कोर्स समाप्त हो चुका है। भौतिकी प्रवक्ता विक्रांत मानव ने बताया कि भौतिक में केवल एक पाठ शेष है, इसके बाद प्रयोगात्मक परीक्षा की तैयारी की जाएगी। नागरिक शास्त्र प्रवक्ता क्रांति यादव ने बताया कि उनके विषय में दो पाठ शेष हैं, जो दिसंबर माह के अंत तक पूर्ण करा लिए जाएंगे। सहायक अध्यापक नीरज चौहान ने बताया कि गणित व विज्ञान विषयों में कोर्स पूर्ण कर दिए गए हैं। विषयों का रिवीजन कार्य प्रारंभ हो चुका है। संस्कृत प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन शर्मा ने बताया कि कक्षा 12 में संस्कृत का कोर्स पूर्ण हो चुका है तथा हिंदी में दो विषय के पाठ शेष हैं, जो माह दिसंबर के अंत तक पूर्ण हो जाएंगे। 15 जनवरी से प्रयोगात्मक परीक्षाएं प्रारंभ हो जाएगी। माह जनवरी में बोर्ड परीक्षाएं कराने की तैयारी की जाएगी।