फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Board examination centers will be monitored at three levels

Shamli News: तीन स्तरों पर होगी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की निगरानी

Tue, 28 Jan 2025 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 28 Jan 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Board examination centers will be monitored at three levels
शामली। जनपद में बोर्ड परीक्षा के लिए बने 35 परीक्षा केंद्रों को अत्याधुनिक संसाधनों से लैस किया जा रहा है। वॉयस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरों के साथ ही राउटर व हाईस्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जा रही है।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा केंद्रों की त्रिस्तरीय निगरानी की जाएगी। इसके लिए तीन स्तरों पर कंट्रोल रूम बनेंगे। पहला हर विद्यालय पर एक कंट्रोल रूम बनेगा। दूसरा जिला स्तरीय विभागीय कंट्रोल रूम डीआईओएस कार्यालय में स्थापित किया जाएगा। वहीं तीसरा यूपी बोर्ड के मुख्यालय में भी कंट्रोल रूम बनेगा। सभी कंट्रोल रूम एक-दूसरे से कनेक्ट रहेंगे। जिम्मेदार किसी भी परीक्षा केंद्र का लाइव देख सकेंगे। अगर गड़बड़ी मिली तो कार्रवाई तीनों स्तर की रिपोर्ट से तय होगी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा 24 फरवरी से शुरू होनी है। इस बार परीक्षा में 24163 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। सीसीटीवी से लैस 35 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कैमरे 24 घंटे सक्रिय रहेंगे, ताकि पूरी तरह से नजर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस जेएस शाक्य ने बताया कि इस बार बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि रिकॉर्डिंग को छह महीने तक सुरक्षित रखना होगा। बीते दिनों सभी केंद्र व्यवस्थापकों को व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए थे। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशानुसार बोर्ड परीक्षा नकलविहीन कराने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed