फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Board exam candidates will get admit cards from today

Shamli News: आज से बोर्ड परीक्षार्थियों को मिलेंगे प्रवेश पत्र

Mon, 12 Feb 2024 01:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Board exam candidates will get admit cards from today
शामली। बोर्ड परीक्षा की तैयारियां तेज हो गई हैं। परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र भी डीआईओएस कार्यालय पहुंच गए हैं। कई कॉलेज संचालकों ने प्रवेश पत्र प्राप्त भी कर लिए हैं। बृहस्पतिवार से कार्यालय से कॉलेजों को प्रवेश पत्र दिए जाने शुरू हो गए हैं। सोमवार से इनका वितरण कॉलेजों से होना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि इस बार हाईस्कूल के 13674 व इंटर के 11744 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षाएं 22 फरवरी से शुरू हो रही हैं। परीक्षा केंद्रों ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं और उत्तर पुस्तिकाओं के बाद अब प्रवेश पत्र का इंतजार किया जा रहा था। यह इंतजार भी समाप्त हो गया। जिला विद्यालय निरीक्षक जेएस शाक्य ने बताया कि बोर्ड से प्रवेश पत्र व परीक्षा से संबंधित अन्य सामग्री भी कार्यालय में पहुंच गई हैं, जिनका वितरण कॉलेज संचालकों को बृहस्पतिवार से किया जा रहा है। इसके साथ प्रवेश पत्र भी दिए जा रहे है। उन्होंने बताया कि आधे से ज्यादा कॉलेज संचालक प्रवेश पत्र व परीक्षा सामग्री ले जा चुके हैं। सोमवार से कॉलेजों से छात्र-छात्राएं प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षार्थी भी काफी समय से सेंटर जानने के लिए इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में प्रवेश पत्र मिलते ही किसका केंद्र कहा है, यह सब पता चल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed