फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Blood donation is one such thing that will be great

रक्तदान के लिए आगे आया सर्वसमाज, युवाओं ने पेटिंग बना दिया संदेश

Sat, 13 Jun 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Blood donation is one such thing that will be great
शामली। विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन के स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रक्तदान के लिए सर्वसमाज के लोग आगे आए हैं। कई संगठन, संस्थाओं से जुडे़ लोगों ने रक्तदान की इच्छा जताई है। गांवों से भी लोगों ने रक्तदान के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। राष्ट्रीय सेवा योजना के युवा वालियंटर्स ने तो घरों में पोस्टर बनाकर लोगों को अधिक से अधिक रक्तदान करने का संदेश दिया है।
विज्ञापन

रक्तदान शिविर का आयोजन रविवार सुुबह नौ बजे से शहर के हनुमान धाम स्थित महाराज अग्रसेन भवन में होगा। शुभारंभ प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा करेंगे। इसमें जिले के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी शामिल होंगे। शिविर शाम तीन बजे तक चलेगा। बड़ी संख्या में लोगों ने फोन करके रक्तदान की इच्छा जताई और अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें ऊन चौसाना क्षेत्र के ग्रामीण भी शामिल हैं। इसके अलावा उद्यमी, व्यापारी, किसान, युवा, महिलाएं, छात्राएं शिविर में पहुंचेंगे। व्यापारी नेता घनश्याम दास गर्ग ने भी व्यापारियों से रक्तदान की अपील की है। इसके अलावा राष्ट्रीय सेवा योजना के युवा वालियंटर्स भी इसमें अपनी सहभागिता देंगे। प्रदेश के गन्ना मंत्री ने भी लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना के संकटकाल में वह अधिक से अधिक रक्तदान करें, ताकि आपका दिया रक्त किसी जरूरतमंद के काम आ सके। उधर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर संजय भटनागर ने बताया कि करने से इंसान स्वस्थ रहता है। आप भी सहभागी बनें और रक्तदान के लिए पहुंचें।
विज्ञापन

आप भी बने सहभागी
यदि आप रक्तदान के इच्छुक हैं आज शिविर में पहुंचे। बेहतर होगा कि आप 9675899805 नंबर पर संपर्क कर लें या व्हाट्सएप करके अपना नाम, पता और मोबाइल नंबर लिखकर भेजें । आपको रक्तदान के लिए समय दे दिया जाएगा और उसी समय पहुंचकर अपना रक्तदान कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुशी ने जताई रक्तदान की इच्छा
रासेयो कार्यक्रम के डॉक्टर अजय बाबू शर्मा और डॉक्टर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि कैराना की युवा वालियंटर खुशी वर्मा ने रक्तदान की इच्छा जताई है। उसने बताया कि वह रक्तदान के लिए सबसे पहले पहुंचेगी। और भी युवा वालियंटर्स ने रक्तदान के लिए अपने नाम भेजे हैं। इस शिविर के लिए ये सब बेहद उत्साहित हैं।

आओ करें रक्तदान, बचाएं किसी जरूरतमंद की जान
वीवीपी जी कालेज की मीनाक्षी ने कहा पोस्टर से संदेश दिया कि रक्तदान एक ऐसा काम जो करे वो बडा महान । इसी कालेज की मीनाक्षी ने संदेश दिया कि आओ करें रक्तदान बचाएं किसी की जान। प्रिया ने पोस्टर पर लिखा कि वतन पर अभिमान करिए, स्वयं भी स्वाभिमानी बनिए, किसी की जिंदगी पर बनी है तो सहर्ष रक्तदानी बनिए। डोली ने अपने पोस्टर से रक्तदान से नहीं होता नुकसान, इस ज्ञान से ना रहे अंजान स्लोगन लिख संदेश दिया। इसके अलावा वीवी पीजी कालेज शामली की शगुन उपाध्याय, मोनू चौहान, सपना आदि कई छात्राओं ने भी पोस्टर बनाकर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed