{"_id":"c1d5acc8b3230e77a884bb077bb6c978","slug":"block-headquarters-will-file-nomination-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक मुख्यालय पर नामांकन पत्र दाखिल होंगे आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक मुख्यालय पर नामांकन पत्र दाखिल होंगे आज
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Sun, 14 Feb 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। जिले में ग्राम पंचायत सदस्य 295, बीडीसी आठ खाली पदों पर रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नामांकन पत्र दाखिल होंगे। सुबह दस बजे से नामांकन पत्र ब्लाक मुख्यालय पर दाखिल किए जाएंगे।
जिले भर में थाना भवन ब्लाक में 58 ग्राम पंचायत सदस्य, कांधला 34 ग्राम पंचायत सदस्य, छह बीडीसी, कैराना ब्लाक में 64 ग्राम सदस्य, शामली ब्लाक 31 ग्राम पंचायत सदस्य, ऊन में 108 ग्राम पंचायत सदस्य खाली रह गए थे। जिनमें कांधला ब्लाक में डूंडुखेड़ा के चार व इस्सौपुर टील के दो वार्ड से नामांकन पत्र वापस लिया था।
थानाभवन ब्लाक के बीडीसी के 65 वार्ड से बाबरी निवासी सोनू बाबरी बीडीसी की हत्या और कैराना ब्लाक में मुंडेट कला के वार्ड एक से बीडीसी की मौत के बाद से पद खाली चल रहा है। कांधला ब्लाक के बीडीसी के 32, 33, 34, 35, 36, 37 पद खाली हो गए थे। जिले के थानाभवन, कांधला, कैराना, शामली, ऊन ब्लाक मुख्यालयों पर खाली पदों के लिए ब्लाक मुख्यालय आज नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।
विज्ञापन
सोमवार को सुबह दस बजे से कार्य समाप्ति तक नामांकन पत्रों की जांच और बुधवार दस बजे से दोपहर तीन बजे तक प्रत्याशियों की वापसी। बाद में चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। 21 फरवरी से मतदान सुबह सात बजे पांच बजे तक होगा। 23 फरवरी से सुबह आठ बजे से कार्य समाप्ति तक चुनाव नतीजे घोषित किए जाएंगे।
उधर, सीओ सिटी निशांक शर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत के उपचुनाव में ब्लाक मुख्यालय पर नामांकन पत्र कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में भरे जाएंगे।
45 नामांकन पत्र बिके
थानाभवन। ग्राम पंचायत सदस्यों के खाली पड़े 58 पदों के लिए शनिवार को 45 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। ब्लाक मुख्यालय पर नामांकन पत्र रविवार को जमा होंगे। बीडीओ डाक्टर पंकज कुमार ने बताया कि ग्राम खानपुर अहमदपुर सोंहजनी उमरपुर, भंदोडा, मानकपुर, गन्देवडा, जाफ रपुर, चंदेनामाल, दभेडी, बुन्टा, गुराना, यारपुर, हिंड, हिरनवाडा, गोगवान, तितारसी, कुतुबगढ़, मारूखेडी, कादरगढ़, मुल्लापुर, ख्यावडी आदि ग्रामों के 58 वार्डों के सदस्यों के चुनाव होंगे। वार्ड 65 ग्राम कैड़ी के बीडीसी सोनू की हत्या होने के कारण रिक्त पद का चुनाव भी 21 फरवरी को ही होगा। इस पद के लिए एक ही नामांकन पत्र अभी तक बिका है।