फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   BLO Neeraj Kumar and Ankit Kumar honored

Shamli News: बीएलओ नीरज कुमार और अंकित कुमार सम्मानित

Tue, 18 Feb 2025 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
BLO Neeraj Kumar and Ankit Kumar honored
डीएम शामली ने कलक्ट्रेट में दो बूथ लेविल अ​धिकारियो को किया सम्मानित
शामली। जिले के दो बूथ लेवल अधिकारियों को राज्य निर्वाचन कार्यालय ने बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिस अवाॅर्ड से सम्मानित किया। इनमें बीएलओ नीरज कुमार और अंकित कुमार शामिल हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने अपने कार्यालय में दोनों को राज्य निर्वाचन कार्यालय लखनऊ से प्राप्त अवाॅर्ड से सम्मानित किया।
विज्ञापन

डीएम ने स्वीप शामली की टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए बधाई दी। जेंडर व इपिक अनुपात को बनाए रखने पर लिए उनको अवाॅर्ड दिया गया । यह पहला अवसर है, जब राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जनपद में बीएलओ को राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किया गया है। स्वीप को- ऑर्डिनेटर नीरज विश्वकर्मा ने बताया कि स्वीप शामली को लगातार सातवीं बार यह पुरस्कार प्राप्त हुआ है। इससे पहले 2019 में कैराना विजय पिथक महाविद्यालय के प्रवक्ता डॉक्टर अजय बाबू शर्मा, 2020 में नीरज विश्वकर्मा, 2021 में डॉक्टर भूपेंद्र, 2022 में डॉक्टर अजय बाबू शर्मा, 2023 में डीएम जसजीत कौर, 2024 में एडीएम संतोष कुमार सिंह को पुरस्कार मिला था।इस अवसर पर एडीएम संतोष कुमार सिंह ने कहा कि सभी बीएलओ को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक जेएस शाक्य, आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed