फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Blankets, quilts distributed by Holy Mother School

होली मदर ने गरीब लोगों को बांटे कंबल व रजाईयां

Wed, 25 Dec 2019 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Blankets, quilts distributed by Holy Mother School
थानाभवन। होली मदर एकेडमी एवं लायंस क्लब शामली द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गरीब लोगों को कंबल एवं रजाईयां वितरित कीं गईं
विज्ञापन

मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ एकेडमी के चेयरमैन संगीत गोयल ने किया। इस मौके पर टीम ने गरीब लोगों को 25 रजाईयां एवं 50 कंबल वितरित किए। चेयरमैन ने बताया कि विद्यालय लायंस क्लब के साथ मिलकर प्रत्येक मंगलवार को यह कार्यक्रम आयोजित करता है, जिसमें गरीब लोगों को सर्दी से बचाव के लिए कपड़े व अन्य सामग्री वितरित की जाती है। इस दौरान संध्या गोयल ने कहा कि सभी को इस अभियान का हिस्सा बनते हुए अपने आसपास के गरीब एवं असहाय लोगों की मदद करनी चाहिए। समाजसेवी अनमोल गर्ग ने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर दुनिया में कोई धर्म नहीं है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य उमेश शर्मा, डॉयरेक्टर आकाश गोयल, शिखा राणा, अंजू रानी, पूजा तायल, सोनिया, शिवानी राणा सहित विद्यालय का समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed