{"_id":"63ebca600efdcff61f0d3b0a","slug":"black-layer-was-also-put-on-the-other-side-of-banat-bypass-shamli-news-c-14-1-118149-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली: बनत बाईपास की दूसरी साइड पर भी डाली काली परत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली: बनत बाईपास की दूसरी साइड पर भी डाली काली परत
विज्ञापन
सदर तहसील के सामने बनत बाईपास की दूसरी साइड तैयार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- बाईपास से सर्विस लेन पर नहीं आ-जा सकेंगे वाहन
- बनत और शामली आने जाने के लिए तहसील के सामने सर्विस लेन का हो रहा है निर्माण
विकास की बात
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। अब बनत बाईपास से सर्विस लेन पर छोटे-बड़े वाहन उतर और चढ़ नहीं सकेंगे। बनत और शहर से आने-जाने वाले वाहन सर्विस लेन पर आ-जा सकेंगे। सदर तहसील के सामने पानीपत-खटीमा के 3 किमी लंबे के बनत बाईपास की दूसरी लाइन पर काली परत डाल दी गई है।
बनत सदर तहसील के बराबर दिल्ली-शामली-सहारनपुर हाईवे का बाइपास गुजर रहा है। दूसरी ओर पानीपत-खटीमा हाईवे का बनत बाईपास शुरू हो रहा है। पानीपत-खटीमा हाईवे की चार लेन के बनत बाईपास की दो लेन को तैयार किया गया था। पिछले एक साल से दो लेन का कार्य अधूरा था। दो माह पूर्व निर्माण एजेंसी ने बाईपास की दो लेन पर मिट्टी, रोडी, बजरी डालकर तैयार किया गया था। आखिर निर्माण एजेंसी ने बनत बाईपास की अवशेष दो लेन को तारकोल डालकर पूरा कर दिया गया है। शहर और बनत तहसील आने जाने वाले वाहनों और आम नागरिकों को सर्विस लेन से आने जाना पड़ेगा।
निर्माण एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर जेके त्रिपाठी ने बताया कि अगले माह 31 मार्च तक सर्विस लेन का निर्माण पूरा कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सदर तहसील के पास बनत की ओर से सर्विस लेन से बाईपास पर आम नागरिकों के वाहन से नहीं आ जा सकेंगे। यहां पर क्रॉस जंक्शन का निर्माण कराया जाएगा। बनत बाईपास और सर्विस लेन पर आने-जाने वाले वाहनों की गति नियंत्रित करने के लिए बोर्ड लगाए जाएंगे और स्पीड ब्रेकर का निर्माण कराया जाएगा।