फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Black fungus in UP: Black fungus suspected patient found in Shamli after Meerut

यूपी में ब्लैक फंगस : मेरठ के बाद अब शामली में मिला संदिग्ध मरीज, कोविड अस्पताल लेकर पहुंचे थे परिजन

Wed, 19 May 2021 07:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 19 May 2021 07:10 PM IST
सार

बताया गया कि ब्लैक फंगस के संदिग्ध लक्षण देेखते हुए उसे मेरठ रेफर करने के लिए उच्चाधिकारियों से विचार-विमर्श किया जा रहा था, इसी बीच परिजन बिना रेफर स्लिप लिए ही मरीज को मेरठ में उपचार कराने के लिए ले गए।

विज्ञापन
Black fungus in UP: Black fungus suspected patient found in Shamli  after Meerut
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

यूपी के शामली जनपद में कोरोना संक्रमण के साथ ही शामली में ब्लैक फंगस (म्यूकॉरमाइकोसिस) ने भी दस्तक दे दी है। ब्लैक फंगस का एक संदिग्ध मरीज सामने आया है। परिजन मरीज को लेकर कोविड एल-2 अस्पताल पहुंचे थे। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि परिजन उसे स्वयं ही उपचार कराने के लिए मेरठ ले गए हैं।
विज्ञापन


कोरोना की दूसरी लहर में शहर, कस्बों से लेकर देहात तक संक्रमण फैला हुआ है। रोजाना जिले में नए संक्रमित मिल रहे हैं। देश ओर प्रदेश में कोरोना संक्रमित व्यक्ति के ठीक होने के बाद ब्लैक फंगस के मरीज सामने आ रहे हैं। अभी तक ब्लैक फंगस के मरीज बड़े शहरों में ही मिल रहे थे। अब शामली में भी ब्लैक फंगस से संक्रमित संदिग्ध मरीज सामने आया है।
विज्ञापन

 
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सफल कुमार ने बताया कि शामली निवासी एक मरीज को लेकर परिजन कोविड एल-2 अस्पताल पहुंचे थे। उसकी आंख में सूजन और शरीर पर चकते बने थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लैक फंगस के संदिग्ध लक्षण देेखते हुए उसे मेरठ रेफर करने के लिए उच्चाधिकारियों से विचार-विमर्श किया जा रहा था, इसी बीच परिजन बिना रेफर स्लिप लिए ही मरीज को अन्य किसी अस्पताल में उपचार कराने के लिए ले गए। सीएमएस का कहना है कि इसके बाद परिजन उसे कहां ले गए, इसकी जानकारी नहीं है। पता चला है कि परिजनों ने मरीज को मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।

जिले में जांच की सुविधा नहीं
जिले में ब्लैक फंगस की जांच की कोई सुविधा नहीं है और न ही उपचार की सुविधा है। विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं होने के कारण स्वास्थ्य विभाग को उसके उपचार के लिए दवाओं की भी जानकारी नहीं है। 

कोविड एल-2 अस्पताल में मंगलवार को एक मरीज आया था। उसमें ब्लैक फंगस जैसी बीमारी के संदिग्ध लक्षण थे। इस बीमारी के उपचार के लिए कोविड एल-3 अस्पताल की जरूरत होती है। जिले में एल-3 अस्पताल नहीं है। इस बीमारी की जांच की सुविधा नहीं है और न ही विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती है। मरीज को परिजन उपचार के लिए किसी दूसरे अस्पताल ले गए हैं। - डॉ. संजय अग्रवाल, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed