फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   BKU working as a political party: Javed Tomar

राजनीतिक दल के रूप में काम कर रही भाकियू : जावेद तोमर

Sun, 19 Feb 2023 11:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 19 Feb 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
BKU working as a political party: Javed Tomar
-कैराना में भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय सचिव ब्लाक व तहसील अध्यक्ष पद के लिए नियुक्ति पत्र सौ
शामली, कैराना। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के राष्ट्रीय सचिव जावेद तोमर ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन असल मुद्दों और अपने लक्ष्य से भटक गई है। बाबा महेंद्र सिंह टिकैत ने कभी अपने बेटे के लिए भी वोट नहीं मांगे, लेकिन अब गतिविधियों से लगता है कि भाकियू राजनीतिक दल के रूप में काम कर रही है।
विज्ञापन

रविवार को मोहल्ला आलखुर्द में स्थित बरातघर में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) संगठन की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय सचिव जावेद तोमर ने कहा कि पूर्व में वह स्वयं भारतीय किसान यूनियन से जुड़े थे। बाबा महेंद्र सिंह टिकैत किसान मसीहा थे, जिन्होंने कभी अपने बेटे के लिए भी वोट नहीं मांगे। आरोप है कि अब किसानों की लड़ाई के चक्कर में दूसरे दलों के लिए वोट मांगे गए। भाकियू में जमीन-आसमान का अंतर आ गया है। अब भारतीय किसान यूनियन की गतिविधियां राजनीतिक हो गई हैं। कभी मशीनों का पहरा देने की बात की जाती है तो कभी मत प्रतिशत बढ़ाने की। आरोप है कि भाकियू एक दल के रूप में और किसी नेता के संरक्षण में काम कर लक्ष्य से भटक गई है। इसीलिए वह भाकियू अराजनैतिक संगठन से जुड़े हैं। उन्होंने समाज को नशामुक्त बनाने, शिक्षित बनाने तथा संगठन से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अनावश्यक व्हाट्सएप के इस्तेमाल से बचना होगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय सचिव जावेद तोमर ने चौधरी असजद को ब्लॉक अध्यक्ष व शारिक हसन को तहसील अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया और उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इस दौरान मेहरबान एडवोकेट, वाजिद हसन, साबिर हसन, अफसर, बिलाल, अमजद, शोयब, आरिश, वाजिद ठेकेदार, चौधरी हारून, इसरान, हाजी मुस्तकीम, चौधरी मारूफ व असलम एडवोकेट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed