फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   BKU workers left for Delhi by Janata Express train

Shamli News: जनता एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हुए भाकियू कार्यकर्ता

Fri, 15 Mar 2024 03:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
BKU workers left for Delhi by Janata Express train
शामली। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भाकियू टिकैत के कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को जनता एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही कहा कि अगर उनकी मांगों को जल्द नहीं माना गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर बाबा श्याम सिंह ने कहा कि सरकार ने वायदा खिलाफी की है। किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए ही दिल्ली जा रहे हैं। सबसे बड़ी मांग बकाया गन्ना मूल्य, एमएसपी पर कानून, फर्जी मुकदमे खारिज कराने की है। भाकियू जिलाध्यक्ष कालिंदर मलिक ने कहा कि दिल्ली में 13 माह के धरने के दौरान जो वायदे किए सरकार ने उन्हें पूरा नहीं किया। मजबूरी में किसानों को दिल्ली जाना पड़ रहा है। किसानों की मांग यदि नहीं मानी गई तो फिर से किसान बड़ा आंदोलन किया जाएगा। सरकार किसानों को गुमराह कर रही है। सरकार के नियम में खोट है। किसानों को शौक नहीं है कि दिल्ली जाए। अगर मांगों को मान लिया जाए तो किसान दिल्ली क्यों जाएगा। दिल्ली जाने वालों में बाबा श्याम सिंह, अजय खाटियान, परविंदर, ऋषिपाल नंबरदार, गौतम पंवार, उपेंद्र मलिक, समरपाल, अरविंद कुमार, पाले सिंह, सरदार सिंह, अमित मलिक, अनिल प्रधान, नवाब अली, धीरज शामिल रहे।
विज्ञापन


-रेलवे स्टेशन पर फोर्स रही तैनात
किसानों के बवाल करने की आशंका को लेकर रेलवे स्टेशन पर पुलिस और जीआरपी के जवान तैनात रहे। हालांकि भाकियू कार्यकर्ता शांतिपूर्वक तरीके से दिल्ली के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed