फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   BKU workers create ruckus over not giving exemption in toll tax

Shamli News: टोल टैक्स में छूट नहीं देने पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

Fri, 03 May 2024 12:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 03 May 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
BKU workers create ruckus over not giving exemption in toll tax
झिंझाना मेरठ करनाल हाईवे स्थित पटनी प्रतापपुर टोल प्लाजा पर हंगामा करते भाकियू कार्यकर्ताओं के
झिंझाना। मेरठ-करनाल हाईवे पर स्थित पटनी प्रतापपुर टोल प्लाजा पर क्षेत्र के किसानों को टोल में छूट नहीं दिए जाने के विरोध में ग्रामीणों को साथ लेकर भारतीय किसान यूनियन ने टोल पर हंगामा-प्रदर्शन किया और बिना फास्टैग की लाइन को बंद कर दिया। बाद में टोल मैनेजर ने वार्ता कर पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाले ग्रामीणों को टोल में छूट दिए जाने का आश्वासन दिया। तब कहीं जाकर टोल को सुचारु किया गया।
विज्ञापन

मेरठ-करनाल हाईवे पर स्थित पटनी प्रतापपुर टोल प्लाजा को शुरू हुए करीब पांच माह का समय बीत चुका है। क्षेत्रीय किसानों तथा ग्रामीणों को टोल टैक्स में छूट नहीं मिलने पर आए दिन टोल प्लाजा पर हंगामा होता है। बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव जितेंद्र चेयरमैन पिंडोरा की अगुवाई में क्षेत्र के किसानों तथा ग्रामीणों ने टोल प्लाजा की बिना फास्टैग वाली लाइन को बंद कर हंगामा कर दिया। ग्रामीणों ने मांग की दस किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी क्षेत्र के ग्रामीणों को टोल प्लाजा पर छूट दी जाए। प्लाजा की एक लाइन बंद होने से टोल पर लंबी लाइन लग गई।
विज्ञापन

इस दौरान दो घंटे चली वार्ता में टोल प्लाजा मैनेजर मुकेश चौहान ने क्षेत्र के पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाले ग्रामीणों को टोल पर आधार कार्ड या पहचान पत्र तथा अन्य आईडी दिखाने के बाद टोल से फ्री जाने का प्रावधान करने के बाद किसान तथा ग्रामीण शांत हुए। बाद में बिना टैग वाली लाइन को भी सुचारू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन करने वालों में अशोक फोगाट, रविन्द्र खोड़समा, अमित बालियान, रूम प्रधान बझेड़ी, ओमवीर प्रधान सिंगरा, अर्जुन प्रधान आमवाली, दिनेश प्रधान बीबीपुर, मोनू तोमर आमवाली, नवनीत सींगरा, विकास कुमार, वीरेंद्र सरोहा दरगाह पुर, राफा प्रधान तिसंग, सहित सैकड़ो ग्रामीण मौजूद थे। उधर, जाम के कारण वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।



सूचना पर मौके पर पहुंच गई थी पुलिस
सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। अहमद गढ़ चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार ने बताया की कुछ किसानों ने आजपास के गांवों को फ्री कराने के लिए टोल पर हंगामा किया था। टोल मैनेजर और किसानों में आपस में पांच किलोमीटर के क्षेत्र के गांवों को फ्री करने पर सहमति हो गई है। टोल सुचारू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed