{"_id":"674ca9c6eb2b19eeb70af4e0","slug":"bku-surrounded-the-police-station-shamli-news-c-26-1-sal1002-132702-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: भाकियू ने थाने का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: भाकियू ने थाने का किया घेराव
Sun, 01 Dec 2024 11:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 01 Dec 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
कांधला थाने में सविदा कर्मी के साथ हुई मारपीट में पुलिस से वार्ता करते भाकियू । संवाद
कांधला। विद्युत संविदाकर्मी से मारपीट करने के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष कालेंद्र मलिक ने कार्यकर्ताओं के साथ थाने का घेराव किया। थाना प्रभारी द्वारा जल्द ही कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया।
लगभग एक सप्ताह पूर्व संविदाकर्मी खालिद और अवर अभियंता विजय शंकर कुशवाहा, शैलेश कुमार और लाइनमैन रवि के बीच मारपीट हों गई थी, जिसमें खालिद गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस मामले में दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर दी गई थी।
रविवार को जिलाध्यक्ष कालेंद्र मलिक ने कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे। इस प्रकरण को लेकर थाना प्रभारी से वार्ता की गई। कालेंद्र मलिक ने कहा कि संविदाकर्मी खालिद के साथ शर्मनाक हरकत की गई है जो निंदनीय है। भाकियू हमेशा पीड़ित और मजबूर का साथ देती है। उन्होंने कई दिन बाद भी रिपोर्ट दर्ज न होने पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज होने तक थाने में ही धरना देने के लिए कार्यकर्ताओं से दरी बिछवा दी।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जा चुकी हैं। जल्द ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी हैं कि अगर किसी तरह की कोई लापरवाही पुलिस द्वारा की गई तो भाकियू अगला कदम उठाने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस दौरान उपेंद्र मलिक, गौतम पंवार, ऋषिपाल नंबरदार, बाबा सेवाराम, सहदेव प्रधान, रविंद्र पंवार, अमर पाल, नवाब, अरुण, बिरजपाल फाैजी मौजूद रहे।