फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   BKU leaders visited the villages of Kairana area

भाकियू नेताओं ने कैराना क्षेत्र के गांवों में किया दौरा

Sun, 25 Jul 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
BKU leaders visited the villages of Kairana area
कैराना के गोगवान में 5 सितम्बर को होने वाली महापंचायत के लिए जनसम्पर्क करते भाकियू के राष्ट्रीय प - फोटो : SHAMLI
कैराना। भाकियू की मुजफ्फरनगर में पांच सितंबर को प्रस्तावित महापंचायत को सफल बनाने के लिए भाकियू पदाधिकारियों ने छह से अधिक गांवों का दौरा कर किसानों से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कृषि कानूनों के विरोध में भाकियू और अन्य किसान संगठनों के नेतृत्व में किसान दिल्ली की सीमाओं पर पिछले आठ महीने से आंदोलन कर रहे हैं। पांच सितंबर को भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने मुजफ्फरनगर में महापंचायत करने का एलान कर रखा है। रविवार को भाकियू नेता कुलदीप पंवार ने कैराना क्षेत्र के गांव पांवटी कलां, गोगवान, बीबीपुर हटिया, अकबरपुर सुनेहटी, दभेड़ी खुर्द, मंडावर, गंदराऊ और बसेड़ा का दौरा किया।
विज्ञापन

कुलदीप पंवार ने कहा कि यदि सरकार ने कृषि कानून वापस नहीं लिए तो पांच सितंबर को होने वाली महापंचायत में बड़ा निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने किसानों ने महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। इस दौरान भाकियू के जिला उपाध्यक्ष संजीव प्रधान, अजीत निर्वाल, ओमबीर पटवारी, कैराना ब्लॉक उपाध्यक्ष चौधरी इरफान, जिला सचिव चौधरी असजद, तसव्वर अली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed