{"_id":"678564585bb0ddeece0ae4b0","slug":"bku-created-ruckus-and-burnt-copies-of-the-new-agricultural-policy-shamli-news-c-26-1-sal1002-135154-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: भाकियू ने हंगामा कर नई कृषि नीति की प्रतियां फूंकीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: भाकियू ने हंगामा कर नई कृषि नीति की प्रतियां फूंकीं
Tue, 14 Jan 2025 01:32 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 14 Jan 2025 01:32 PM IST
विज्ञापन
शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर प्रतियां जलाने के लिये जाते भाकियू कार्यकर्ता । संवाद
शामली। भाकियू कार्यकर्ताओं ने जिले की तीनों तहसीलों पर नई कृषि नीति के विरोध में हंगामा-प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार पर किसानों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाते हुए नई कृषि नीति की प्रतियां फूंकी। उन्होंने एमएसपी लागू करने और गन्ना मूल्य घोषित करने समेत कई मांगें की।
सोमवार को भाकियू कार्यकर्ता शामली तहसील मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने नई कृषि नीति के विरोध में जोरदार नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष कालेंद्र मलिक ने कहा कि सरकार किसानों पर अत्याचार कर रही है। किसानों की मांगों को लेकर वादाखिलाफी की जा रही है। बिना किसानों की सहमति से नए कानून बनाए जा रहे हैं। खेतों में आवारा पशु घूम रहे हैं। इनको बेचने की अनुमति मिलनी चाहिए। मंडी रहनी चाहिए। अगर मंडी नहीं रहेगी तो किसान अपनी फसलों को कहां बेचेगा।
अगर सरकार सही कानून बनाना चाहती है तो किसान व उनके प्रतिनिधियों की भी सहमति ले। सरकार को यह जानकारी नहीं है कि किसान कितना परेशान है। उन्होंने कहा कि काले कानून कतई बर्दाश्त नहीं होंगे। इनका विरोध किया जाएगा। इसके बाद नई कृषि नीति की प्रतियां फूंककर विरोध जताया। इस दौरान तहसील अध्यक्ष गौतम पंवार, जयवीर मुखिया, उदयवीर सिंह, धर्मेंद्र, उपेंद्र, विदेश मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
एमएसपी कानून बनाए सरकार
कैराना। कैराना तहसील में सोमवार को भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष ऋषिपाल नंबरदार के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील मुख्यालय पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने नई कृषि नीति के मसौदे की प्रतियां जलाकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि सरकार को किसानों के लिए नए कानून नहीं लाने चाहिए, बल्कि एमएसपी कानून बनाना चाहिए। मौजूदा समय में किसानों के गन्ने का भुगतान नहीं किया जा रहा है। नए-नए बीज की वैरायटी लाकर किसानों पर थोपी जा रही है। दिन प्रतिदिन हर चीज़ की कीमत बढ़ रही है तो किसानों की फसलों के दाम भी बढ़ाए जाए। सरदार साहब सिंह ने कहा कि पिछले दो माह से डल्लेवाल अनशन पर बैठे हुए है, लेकिन सरकार उनकी कोई सुध नहीं ले रही है। इस दौरान नरेश, जहांगीर, प्रवेज, सालिम, नवाब, मुनव्वर आदि व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
किसानों की मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने दी चेतावनी
ऊन। ऊन तहसील पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर सरकार की कृषि नीतियों का जमकर विरोध किया और एमएसपी गारंटी कानून बनाने की मांग की। इस दौरान नई कृषि नीति की प्रतियां फूंकी। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि एमएसपी गारंटी कानून लागू किया जाए अन्यथा आंदोलन तेज किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष कपिल खाटियान, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष आशीष कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद कुमार, बाबा कालूराम टोडडा, बिट्टू ऊन, रवि गोगर, कुलदीप कमालपुर, मांगेराम पटनी, राजकुमार खोडसमा, सुक्रपाल कमालपुर आदि मौजूद रहे।