फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   BJYM took out the tricolor yatra

भाजपा युवा मोर्चा ने निकाली तिरंगा यात्रा, तिरंगे झंडों पटा कैराना

Thu, 11 Aug 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
BJYM took out the tricolor yatra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैराना। हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत नगर में भाजयुमो के कार्यकर्ताओं व स्कूली छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान तिरंगे से नगर पूरी तरह पटा दिखाई दिया।
सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल से भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल व सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा को भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल चौहान व दामोदर सैनी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा के दौरान देशभक्ति गीतों के साथ क्षेत्र तिरंगे से पटा दिखाई दिया। तिरंगा यात्रा गोशाला भवन से शुरू होकर चौक बाजार, जोड़वा कुआं, निर्मल चौराहा, जामा मस्जिद, कायस्थवाड़ा, तीतरवाड़ा चुंगी, कांधला तिराहा, कलस्यान चौपाल व पालिका बाजार के सामने से होते हुए गोशाला भवन स्थित सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में राष्ट्रगान गाकर संपन्न हुई।
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा के दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया। वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल चौहान ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर भाजपा की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। तिरंगा भारत की आन-बान-शान है। तिरंगे का वर्चस्व विदेशों में भी है। पिछले दिनों रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र तिरंगा हाथों में लेकर अपने देश के लिए रवाना हुए थे। वहां की पुलिस और सेना ने भारतीय छात्रों के हाथों में तिरंगा झंडा देखकर उन्हें सकुशल सीमा पार कराई। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा के दौरान हर भारतवासी के अंदर देशभक्ति की भावना पैदा हो। इसी उद्देश्य से तिरंगा यात्रा निकाली गई है। इस दौरान दामोदर सैनी, जनपद शामली की तिरंगा यात्रा के संयोजक व भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सचिन चौहान, शगुन मित्तल, शक्ति सिंघल, यश अग्रवाल, पारस भारद्वाज, इलियास सभासद, आशीष सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed