फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   BJP workers will give information about government schemes

Shamli News: सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे भाजपा कार्यकर्ता

Fri, 09 Feb 2024 02:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
BJP workers will give information about government schemes
शामली। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा आगामी 12 फरवरी से 5 मार्च तक गांव चलो अभियान के अन्तर्गत गांव-गांव जाकर किसानों व ग्रामीणों को प्रदेश व केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देंगे। इस दौरान ग्रामीणों से सुझाव लेकर हाईकमान को भी भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक को संबोधिक करते हुए कहा कि आगामी 12 फरवरी को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाह व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा भूपेन्द्र सिंह द्वारा शुक्रताल से गांव चलो अभियान की शुरुआत करेंगे। यह अभियान पांच मार्च तक चलेगा। 12 फरवरी के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शामली के 12 मंडलों से एक-एक बस जाएगी। इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रत्येक मंडल में मंडलाध्यक्ष के नेतृत्व में गांव-गांव जाकर चौपाल लगाई जाएगी। साथ ही प्रदेश व केन्द्र सरकार की योजनाओं के बारे में किसानों व ग्रामीणों को जागरूक करने का काम किया जाएगा। साथ ही पदाधिकारी ग्रामीणों से सुझाव भी लेंगे। इस अवसर पर राजकुमार शर्मा, ठाकुर चमन सिंह, रामकुमार मलिक, ब्रह्मपाल चौधरी, दिग्विजय सिंह, राजकुमार गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed