फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   BJP will form human chain in support of CAA

सीएए के समर्थन में भाजपाई बनाएंगे मानव शृंखला

Sat, 18 Jan 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
BJP will form human chain in support of CAA
शामली में बैठक करते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : SHAMLI
शामली। नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में शनिवार को भाजपाई मानव शृंखला बनाएंगे। जिसमेें जिले के जनप्रतिनिधि, शहर की सामाजिक संस्थाओं के कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन

शुक्रवार को गढ़ीपुख्ता रोड मुंडेटकला में भाजपा कार्यालय में बैठक की शुरुआत भारत मां के चित्र पर माल्यार्पण के साथ की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम एक राष्ट्रव्यापी अभियान है। जिसका उद्देश्य देश के एक एक व्यक्ति तक नागरिकता संशोधन अधिनियम के उद्देश्य को पहुंचाना है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष पुनीत द्विवेदी ने कहा कि जिले के 12 मंडलों में बैठक आहूत की गई है। जिसमें सभी मंडल अध्यक्षों और पार्टी पदाधिकारियों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को भारी संख्या में कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। जिला संयोजक यशपाल पंवार ने कहा कि सीएए देश के प्रत्येक व्यक्ति को जानना और समझना चाहिए। संचालन युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर अनुराग शर्मा ने किया। युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष डॉ. अनुराग शर्मा ने बताया कि शनिवार दोपहर 12 बजे शिवचौक पर सीएए के समर्थन में मानव शृंखला बनाई जाएगी। बैठक में भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष पवन तरार, विशेष सरोहा, सचिन जैन, तेजस्वी पंवार रोहित विश्वकर्मा, विकेंद्र निर्वाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed