फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   BJP will do many programs on completion of 9 years of Modi government

Shamli News: मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर भाजपा करेंगी कई कार्यक्रम

Mon, 22 May 2023 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
BJP will do many programs on completion of 9 years of Modi government
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। भाजपा जिला कार्यालय पर रविवार को महाजनसंपर्क अभियान के अंतर्गत पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें मोदी सरकार के नौ वर्ष पूर्व होने पर पार्टी के कार्यक्रमों के आयोजन पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि सांंसद प्रदीप चौधरी, एमएलसी विरेंद्र सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश गौड कश्यप, जिला प्रभारी अजय शर्मा रहे।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 9 वर्ष भाजपा सरकार पूर्ण कर रही है। पिछले 9 वर्षों में मोदी सरकार ने अद्वितीय उपलब्धियां हासिल की है। इस उपलक्ष्य में 22, 23, 24 मई को मंडलों की बैठकें होंगी। जिला प्रभारी अजय शर्मा ने आगामी कार्यक्रमोंं की जानकारी दी। जिसमें विभिन्न अभियान एवं कार्यक्रम से प्रदेश में व्यापक जनसंपर्क, लाभार्थी संपर्क, समाज के विभिन्न वर्गों से संपर्क, वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क, जैसे लाेकसभा, विधानसभा व बूथ स्तरीय कार्यक्रम होंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा के निर्देशानुसार अभियान चलाया जाना है।
विज्ञापन

लाेकसभा स्तर पर एक बड़ी जनसभा होगी। जिसमें राष्ट्रीय स्तर के नेता मुख्य अतिथि रहेंगे। कार्यक्रमोंं मेंं प्रेसवार्ता, प्रबुद्ध सम्मेलन, व्यापारी सम्मेलन, सोशल मीडिया सम्मेलन होंगे। इसके बाद विधानसभा स्तर पर वरिष्ठ कार्यकर्ता बैठक, मोर्चा संयुक्त सम्मेलन, लाभार्थी सम्मेलन, योग दिवस आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उसके बाद जन संपर्क अभियान, बूथ स्तरीय कार्यक्रम, वर्चुअल बैठकें, मन की बात कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांंसद प्रदीप चौधरी ने आगामी लाेेकसभा कार्यक्रमों को मिलकर 5 विधानसभाओं में कराने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुटता का संंदेश दिया। इस मौके पर नवनिर्वाचित चेयरमैन और सभी सभासदों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संंचालन जिला महामंत्री पुनीत द्विवेदी, राजेंद्र सिंंह व दामोदर सैनी ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष पवन तरार, पूर्व जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरवीर मलिक, जिला उपाध्यक्ष आनंद पुंडीर, छत्रपाल कश्यप, अनुज राणा, घनश्याम पार्चा, शशि अरोरा, संगीता जिंदल, भूपेंद्र शर्मा, जिला मंत्री विवेक प्रेमी, ओमप्रकाश, सुधा रानी, गोपाल चौहान, पीयूष सैनी, जिला कोषाध्यक्ष सुखचैन वालिया, जिला मीडिया प्रभारी कपिल पंवार, सह मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed