फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   BJP wants to change the constitution : Ashok Chaudhary

भाजपा संविधान को बदलना चाहती है : अशोक चौधरी

Wed, 27 Nov 2024 12:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
BJP wants to change the constitution : Ashok Chaudhary
शामली/जलालाबाद। सपा ने संविधान दिवस पर कैम्प कार्यालय भैंसवाल में गोष्ठी की, जिसमें संविधान की विशिष्टताओं पर चर्चा की गई। साथ ही भाजपा पर संविधान को बदलने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि भाजपा और संघ के नेता भाषणों में तो दलितों, पिछड़ों की बातें करते हैं, लेकिन उस संविधान को बदलना चाहते हैं, जिसमें सबको समानता का अधिकार दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा न्यायपालिका एवं संविधान पर जितने हमले किए जा रहे हैं, उतने पहले किसी सरकार में नहीं हुए थे।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सलेक चंद प्रधान ने कहा कि बाबा साहब आंबेडकर के प्रयासों से सदियों से चली आ रही जाति व्यवस्था को कानून से समाप्त किया गया, लेकिन भाजपा और संघ जाति व्यवस्था को किसी न किसी बहाने से जीवित रखना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष जावेद जंग, भूपेन्द्र सैनी, बिट्टू ताना ने कहा कि समाजवादी पार्टी भाजपा के संविधान बदलने के इरादों के खिलाफ जनजागरण करेगी।
इस अवसर संविधान स्तम्भ के समक्ष सभी ने संविधान की रक्षा करने का संकल्प लिया। साथ ही संविधान की रक्षा करने की शपथ ली। गोष्ठी का संचालन प्रदीप सिंभालका ने किया। इस मौके पर मुनत्याज सभासद, हरिकिशन पंवार, चौधरी बाबूराम पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed