फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   BJP said the budget is good, the opposition said it is anti-farmer

Shamli News: भाजपाई बोले अच्छा है बजट, विपक्ष ने कहा किसान विरोधी

Wed, 22 Feb 2023 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Feb 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
BJP said the budget is good, the opposition said it is anti-farmer
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फोटो समाचार
शामली। यूपी सरकार द्वारा पेश किये गये बजट का भाजपा नेताओं ने स्वागत करते हुए अच्छा बताया। उनका कहना है कि बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। दूसरी ओर, विपक्ष के नेताओं ने किसान विरोधी बजट करार दिया है।

महिलाओं, युवाओं, छात्राओं को ध्यान रखा
सरकार ने बजट में में महिलाओं, युवाओं, छात्र-छात्राओ का ध्यान रखा है। सहारनपुर जिले मां शाकंभरी देवी, मुजफ्फरनगर जिले में शुकतीर्थ को विकसित करने के लिए बजट का प्रावधान रखकर पर्यटन को बढ़ावा दिया है।- सतेंद्र तोमर, जिला अध्यक्ष भाजपा।
विज्ञापन


हर जिले में मेडिकल कॉलेज की घोषणा से स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार
यूपी सरकार का बजट ऐतिहासिक है जिसमें उद्यमियों, व्यापारियों, महिलाओं, युवाओं को प्रोत्साहित किया है। हर जिले में मेडिकल कालेज की व्यवस्था करके स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ाने का कार्य किया है। सरकार के बजट में हर जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा।- वीरेंद्र सिंह, एमएलसी भाजपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान, मजदूर, नौजवानों, गांव गरीबों को निराश किया
यूपी सरकार का बजट किसानों, मजदूरों, नौजवानों, गांव-गरीबों का ध्यान नहीं रखा है। भाजपा सरकार के बजट में निराश किया है। कृषि में प्रयोग होने वाली खाद, कीटनाशक दवाईयों की कीमतों में राहत नहीं दी गई है। मंहगाई के दौर में दाल-आटा तेल, गैस की कीमतों को कम नहीं किया गया है। - अशरफ अली, विधायक थानाभवन।

बजट निराशा जनक, किसानों, महिलाओं की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा
यूपी सरकार का बजट निराशा जनक है। बढ़ती हुई मंहगाई, खेती को देखते हुए बजट में किसान, महिलाओं, युवाओं का ध्यान नही रखा है। किसानों को उम्मीद थी कि बजट में राहत मिलेगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।-डॉ. योगेंद्र चेयरमैन, अध्यक्ष, पउप्र, रालोद।


फिर से जुमला पे जुमला बजट पेश किया
प्रदेश सकार ने जो बजट पेश किया है वह पूरी तरह से प्रदेश की जनता के साथ एक मजाक है। बजट में नौकरियां देने की बात की है स्कूलों की हालत सुधारने की बात की है शिक्षा पर खर्च करने की बात की है। यही बातें पिछले छह सालों से सरकार कहती आ रही है। जबकि इस सरकार में सरकारी स्कूलों की हालत जर्जर की हुई है। स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से ठप हो चुकी हैं। -दीपक सैनी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed