फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   BJP's training camp

भाजपा का प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

Sun, 28 Aug 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sun, 28 Aug 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
BJP's training camp
political - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाभियान के अंतर्गत भाजपा जनता पार्टी का प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ प्रदेश प्रवक्ता डा. चंद्रमोहन शर्मा ने किया। जिसमें तीन सत्रों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तीनों सत्रों की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पवन तरार ने किया।
विज्ञापन


जिसमें प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि आज कश्मीर का जो हिस्सा हमें मिला है वह सब डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान का परिणाम है। वही द्वितीय सत्र में प्रदेश प्रवक्ता चंद्रमोहन शर्मा एकात्म मानववाद को लेकर पूर्ण रुप से चर्चा करते हुए जानकारी दी। इसके साथ ही सर्वे भवंतु सुखिन की प्रणाली पर कार्य करने का आह्वान किया। वहीं तृतीय सत्र को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय मंत्री मयंक गोयल ने सांस्कतिक राष्ट्रवाद से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारी सांस्कृतिक व प्राकृतिक धरोहर ही हमारी राष्ट्रीयता का परिचायक है। इसके साथ ही क्ष्ेात्रीय महामंत्री सतेंद्र सिसौदिया ने अपना विषय विधान सभा चुनाव व उसकी रणनीति पर प्रकाश डाला। वही अंतिम सत्र में विधायक सुरेश राणा ने अपने विचार व्यक्त किए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान हरबीर मलिक, प्रसंन चौधरी, शशि अरोरा, पूनम राणा,  रवि गोयल, राजकुमार, पवन तरार, आनंद पुंडीर, राजपाल चौधरी, मनोज चौधरी, अमरीश चौहान, नंदू राणा डा. रामजीलाल, पूरणचंद, अजय पंवार, राजन बत्रा, डा. मनोज शर्मा, राजेश मलिक, अभय तोमर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed