फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   BJP officials will go door-to-door among common citizens

भाजपा पदाधिकारी डोर- टू- डोर आम नागरिको के बीच जाएंगे -नागरिक संशोधन कानून के मुद्दे पर प्रत्येक पदाधिकारी 100 परिवारों से करेंग

Wed, 29 Jan 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
BJP officials will go door-to-door among common citizens
भाजपा पदाधिकारी डोर- टू- डोर आम नागरिकों के बीच जाएंगे
विज्ञापन

शामली। नागरिकता संशोधन कानून के संबंध में भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी से लेकर जिले के पदाधिकारी व सांसद, विधायक सभी विधानसभा क्षेत्र के मंडलों में डोर टू डोर बैठक करेंगे। आम नागरिकों को समझाने के लिए काम करेंगे। भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी व सांसद- विधायक 100 परिवारों से डोर टू डोर मिलेंगे।

30 और 31 जनवरी को सभी मंडलों में नागरिकता संशोधन कानून के संबंध में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक होगी। बुधवार को मुंडेट कला में भाजपा कार्यालय में नागरिकता संशोधन कानून के संबंध में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में मुख्य वक्ता भाजपा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी शिवकुमार पाठक ने कहा कि भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी डोर टू डोर जिले के एक सौ परिवारों में जाकर नागरिकता संशोधन कानून के संबंध में लोगों को समझाएंगे। हर विधानसभा क्षेत्र में 25 हजार लोगों से मिलकर विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करेंगे। जिले के भाजपा के पदाधिकारी एक फरवरी से लेकर दस फरवरी में सभी वर्गों के साथ बैठक करके नागरिकता संशोधन कानून का पोस्टर और पर्चे के माध्यम से आम नागरिकों को जागरूक करेंगे। 30 और 31 जनवरी को सभी विधानसभा क्षेत्र के मंडलों में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक होगी। बैठक में भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री मोहित बेनीवाल ने कहा कि भाजपा की सभी मंडलों में होने वाली बैठक में केंद्र में भाजपा सरकार द्वारा जम्मू- कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए हटाने के बारे में लोगों को समझाएगी। उन्होंने बताया कि नागरिकता संशोधन कानून का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जागरूक करने का पहला चरण 24 जनवरी को खत्म हो चुका है। दूसरा चरण 24 जनवरी के बाद शुरू होगा। बैठक में भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरवीर मलिक, निवर्तमान भाजपा के जिलाध्यक्ष पवन तरार, भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री प्रमोद अट्टा, पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश मंत्री रमेश गौड़, भाजपा के जिलाउपाध्यक्ष डाक्टर मनोज शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र मादलपुर, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष पुनीत द्विवेदी, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष घनश्याम पारचा, शशि अरोरा, विशेष सरोहा, अभय तोमर, रवि गोयल आदि मौजूद रहे। बैठक का संचालन दामोदर सैनी, जिला महामंत्री राजन बत्रा द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed