फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   BJP made District President Satinder Tomar

जिलाध्यक्ष पद पर भाजपा ने जाट पर

Tue, 24 Dec 2019 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
BJP made District President Satinder Tomar
शामली भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सतेन्द्र तोमर का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : SHAMLI
शामली। लंबे इंतजार के बाद भाजपा ने जिलाध्यक्ष पद की घोषणा कर दी है। पार्टी ने फिर से जाट कार्ड खेलते हुए झिंझाना के सतेंद्र तोमर को जिलाध्यक्ष बनाया है। सतेंद्र 1993 में कार्यकर्ता के तौर पर पार्टी से जुडे़ और वर्तमान में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष थे।
विज्ञापन

भाजपा ने अधिकांश जनपदों में जिलाध्यक्ष पद के लिए पहले ही नामों की घोषणा कर दी थी। शामली को लेकर पार्टी में काफी विचार मंथन चल रहा था। शामली से 21 लोगों ने जिलाध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी जताई थी। इनमें वर्तमान में कई बडे़े पदों पर बैठे दिग्गज भी थे। जाट नेताओं में ही भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरबीर मलिक, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, मनोज चौधरी ने भी दावेदारी की थी। कश्यप बिरादरी से पूर्व जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप, रमेश गौड के अलावा गुर्जर और ठाकुर बिरादरी से जिला सचिव अभय तोमर, रामकुमार ,पंकज राणा ने भी दावेदारी जताई थी। जबकि सैनी समाज से क्षेत्रीय मंत्री प्रमोद सैनी, दामोदर सैनी और वैश्य समाज से पूर्व पालिकाध्यक्ष अरविंद संगल और अजय संगल ने भी दावेदारी जताई थी।
विज्ञापन

दावेदारों में कई काफी वरिष्ठ और पार्टी के किसी न किसी बड़े नेता के नजदीकी थे, ऐसे में पार्टी के लिए जिलाध्यक्ष के लिए नाम का चयन के लिए काफी जद्दोजहद रही। लेकिन पार्टी ने जमीन से जुड़े कार्यकर्ता को सतेंद्र तोमर को जिलाध्यक्ष की कमान देकर सबकी दावेदारी खारिज कर दी है। सतेंद्र तोमर के अनुसार वह 1993 से पार्टी से कार्यकर्ता के तौर पर जुडे हैं। वह पार्टी के किसान मोर्चे के मंडल अध्यक्ष पद पर रह चुके हैं। उनकी सक्रियता देख पार्टी ने पिछले दिनों चले अपने सदस्यता अभियान का जिला प्रभारी बनाया था। वर्तमान में वह पार्टी के जिला उपाध्यक्ष पद पर तैनात थे। पार्टी ने सतेंद्र तोमर को जिलाध्यक्ष बनाकर एक बार फिर इस जिले में जाट कार्ड खेला है। इससे पहले पवन तरार जिलाध्यक्ष रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बूथ मेनेजमेँट मजबूत करेंगे
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने कहा कि वह पार्टी के जमीनी कार्यकर्ता हैं। सबको मान सम्मान देंगे और साथ लेकर चलेंगे। पार्टी का बूथ मैनेजमेंट और मजबूत करेंगे। सबकी सलाह से काम करेंगे और जिले में पार्टी को और ऊंचाईयों पर लेकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed