फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   BJP lost all three seats even after spending maximum amount

कांग्रेस के तीन प्रत्याशियों के 15.83 लाख खर्च, वोट मिली 3095

Sun, 13 Mar 2022 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
BJP lost all three seats even after spending maximum amount
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। विधानसभा चुनाव में धनबल काम नहीं आया और जिले में सर्वाधिक धनराशि खर्च करने के बाद भी भाजपा को चुनाव में तीनों सीटों में हार का सामना करना पड़ा। केवल शामली सीट ही ऐसी थी, जिसमें रालोद प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशी से अधिक धनराशि खर्च की और चुनाव जीत गए।
चुनाव खर्च के आंकड़ों पर नजर डाले तो भाजपा ने करीब 32.70 लाख रुपये खर्च किए और प्रत्याशियों में थानाभवन से भाजपा प्रत्याशी सुरेश राणा आगे पर 12.49 लाख रुपये खर्च आगे रहे। इसके बावजूद वह चुनाव नहीं जीत पाए। कैराना में नाहिद हसन ने सबसे कम धनराशि 656364 रुपये खर्च किए और जिले में सबसे अधिक वोटों से चुनाव जीते। नाहिद हसन से अधिक तो कांग्रेस प्रत्याशी अखलाक अहमद 823848 रुपये खर्च किए और उन्हें वोट मात्र 1522 मिले। यहां भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह ने सर्वाधिक धनराशि खर्च की।
विज्ञापन

511 रुपये में पड़ी कांग्रेस को एक वोट
विधानसभा चुनाव में जिले की तीनों सीट पर कांग्रेस प्रत्याशियों ने 15.83 लाख रुपये से ज्यादा खर्चा किया। लेकिन तीनों को कुल मिलाकर 3095 वोट मिले। थानाभवन सीट पर सत्य संयम सैनी ने 4.30 लाख खर्च किए और वोट महज 793 मिले। शामली सीट पर अय्यूब जंग ने 3.29 लाख खर्च किए, लेकिन वोट 780 ही हासिल कर पाए। इस हिसाब से प्रति वोट करीब 511 रुपये खर्च आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी और बसपा का रहा ये हाल
आम आदमी पार्टी के तीनों प्रत्याशियों ने करीब 3.72 लाख खर्च दिखाया और 1074 वोट पर सिमट गए। थानाभवन सीट पर अरविंद देशवाल ने 1.65 लाख खर्च किए और वोट 674 मिले। कैराना सीट पर संगीता ने 57200 रुपये खर्च किए और वोट सिर्फ 142 मिले। शामली सीट पर बिजेंद्र मलिक कुरमाली ने 1.48 लाख खर्च किए। उन्हें सिर्फ 258 लोगों ने वोट दिया। बसपा के तीनों प्रत्याशियों ने करीब 7.70 लाख खर्च किए और 21299 वोट उन्हें मिले। थानाभवन सीट पर जहीर मलिक के 4.24 लाख खर्च हुए और वोट 11039 वोट मिले। शामली सीट पर बिजेंद्र मलिक कुड़ाना ने 1.58 लाख खर्च किए और 8183 वोट हासिल कर पाए। जबकि कैराना सीट पर राजेंद्र सिंह उपाध्याय ने 1.87 लाख के खर्च में 2077 वोट प्राप्त किए।
अधिक खर्च करने के बाद भी थानाभवन हार गए राणा
प्रत्याशी पार्टी चुनाव खर्च वोट मिले
सुरेश राणा भाजपा 1249729 92945
अशरफ अली रालोद 811866 103751
सत्य संयम सैनी, कांग्रेस 430288 793
जहीर मलिक, बसपा 424220 11039
अरविंद देशवाल, आप-165877-674
सबसे कम खर्च और सर्वाधिक अंतर से कैराना जीते नाहिद
प्रत्याशी पार्टी चुनाव खर्च वोट मिले
मृगांका सिंह भाजपा 1157500 105148
अखलाक अहमद, कांग्रेस 823848 1522
नाहिद हसन, सपा 656364 131035
राजेंद्र सिंह उपाध्याय, बसपा187868 2077
संगीता, आप 57200 142
शामली अपवाद, अधिक खर्च करके जीते प्रसन्न चौधरी
प्रत्याशी पार्टी चुनाव खर्च वोट मिले
प्रसन्न चौधरी, रालोद 937323 103070
तेजेंद्र निर्वाल, भाजपा 863218 95963
अय्यूब जंग, कांग्रेस 329554 780
बिजेंद्र मलिक कुड़ाना, बसपा158326 8183
बिजेंद्र मलिक कुरमाली, आप 148989 258
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed