फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   BJP leaders report registered in illegal mining

अवैध खनन में भाजपा नेताओं पररिपोर्ट दर्ज

Fri, 04 Mar 2022 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
BJP leaders report registered in illegal mining
अवैध खनन में भाजपा नेताओं पररिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

शामली। खेत से अवैध रेत खनन के आरोप में कोर्ट के आदेश पर झिंझाना पुलिस ने भाजपा नेताओं के खिलाफ बृहस्पतिवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली।
यूूसुफपुर चौतरा निवासी लीलू ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में शिकायत की थी कि अगस्त 2020 में शामली के काकानगर निवासी दिवाकर व मालेंडी निवासी भूपेंद्र ने उससे कहा कि वह उसके खेत से बालू उठाकर समतल कर देंगे। जिससे फसल अच्छी होगी और कुछ खर्च भी नहीं करना होगा। आरोपियों ने उसका आधार कार्ड ले लिया। जनवरी 2021 में आरोपियों ने उसके खेत से रेत खनन शुरू कर दिया। फरवरी में उसे पता चला कि आरोपियों ने उसके नाम पर 21 लाख की रॉयल्टी जमा करा खेत से रेत खनन की परमिशन ले ली। आरोपी अपने दो अन्य साथियों के साथ उसके फर्जी अंगुठे के निशान व दस्तावेज बनाकर रेत खनन कर रहे हैं। उसके खेत से करीब 1.10 करोड़ का खनन कर लिया गया है।

झिंझाना पुलिस के मामले में कार्रवाई नहीं करने पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने झिंझाना पुलिस को दिवाकर कश्यप भाजपा जिला मंत्री, राजेंद्र भाजपा जिला महामंत्री, भूपेंद्र भाजपा मंडल अध्यक्ष गढ़ी पुख्ता व वीरेंद्र पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष थानाभवन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के आदेश जारी किए थे। मामले में झिंझाना कोतवाली प्रभारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed