फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   BJP leader received phone threats from Pakistan and Kashmir

भाजपा नेता को पाकिस्तान व कश्मीर से फोन पर मिली धमकी

Wed, 04 Aug 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
BJP leader received phone threats from Pakistan and Kashmir
भाजपा नेता को पाकिस्तान और कश्मीर से फोन पर मिली धमकी
विज्ञापन

शामली। भाजपा के जिला मंत्री विवेक प्रेमी को पाकिस्तान और कश्मीर से फोन कॉल, व्हाटसएप और फेसबुक पर मेसेज भेजकर कई दिनों से तरह तरह की धमकी दी जा रही है। भाजपा नेता ने इस मामले की शिकायत करते हुए शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।

शहर के मोहल्ला रामशाला निवासी भाजपा के जिला मंत्री विवेक प्रेमी ने बताया कि कई दिन से उसके व्हाटसएप, फेस बुक आईडी व फोन कॉल के माध्य से लगातार धमकी भरे मेसेज व फोन कॉल की जा रही है। जिन नंबरों से धमकी दी जाती है, वे नंबर पाकिस्तान व कश्मीर के कोड वाले हैं। विवेक प्रेमी का कहना है कि पहले तो उसने इसे गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन सोमवार को भी व्हाटसएप कॉल आई, जिस नंबर से धमकी दी गई, वह नंबर पाकिस्तान के कोड का था। कॉल रिसीव करते ही उसने नाम लेकर कहा कि उसे करने वाले ने उसे जल्द ही खामियाजा भुगतने की धमकी दी। इसके बाद भी उसे कई नंबर से इसी तरह की धमकी दी गई। फेसबुक पर भी धमकी भरे मेसेज भेजे गए हैं। भाजपा नेता का कहना है कि उसके पास इस तरह से धमकी भरी कॉल व मेसेज आने से वह परेशान हैं। उसने बताया कि रात में ही फोन पर पुलिस अधिकारियों को इस मामले से अवगत कराया था। मंगलवार को इस मामले की शहर कोतवाली में तहरीर दे दी गई है। भाजपा नेता ने पुलिस से इस मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में एसपी सुकीर्ति माधव का कहना है कि यह मामला उनकी जानकारी में आया है। इस मामले की साइबर सेल व सर्विलांस से माध्यम से जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी दोषी होगा, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed