{"_id":"661ae709df5766f5050336c6","slug":"bjp-is-not-an-enemy-of-muslims-it-is-a-friend-keshav-prasad-maurya-shamli-news-c-26-1-sal1002-119484-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा मुस्लिमों की दुश्मन नहीं, दोस्त है : केशव प्रसाद मौर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा मुस्लिमों की दुश्मन नहीं, दोस्त है : केशव प्रसाद मौर्य
Sun, 14 Apr 2024 01:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 14 Apr 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
झिंझाना आरएसएस इंटर कॉलेज के मैदान में जनसभा के दोरान मंचासीन उप मुख्यमंत्री केशव प्रशाद
झिंझाना (शामली)। यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि विपक्षी कहते हैं कि भाजपा मुस्लिमों की दुश्मन है। भाजपा का कोई दुश्मन नहीं है। दुश्मन है तो माफिया, गुंडा, देशद्रोही, बाकी सभी हमारे दोस्त है। मुस्लिम भाजपा के दोस्त हैं। सपा, बसपा और कांग्रेस सिर्फ धोखा है। इनसे बचकर रहना है। कहा कि पाकिस्तान आतंकवादियों को पैदा करने की फैक्टरी है तो सपा गुंड़ों, अपराधियों को पैदा करने वाली।
शनिवार को झिंझाना के आरएसएस इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि अबकी बार यहां के वोटरों को प्रत्याशी प्रदीप चौधरी को करीब दो लाख से अधिक मतों से विजयी बनाना है। कहा कि सपा, कांग्रेस और बसपा वाले बौखलाए हुए हैं, उनका कोई कार्यकर्ता फील्ड में नहीं उतरता। सभी को उनकी जमानत जब्त करने का कार्य करना है। सपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि जनता में पहले अपराधी का खौफ था जबकि भाजपा सरकार में अपराधी खौफ में रहते हैं।उनकी सरकार में दुकानों तथा प्लाॅट पर कब्जा नहीं होता। सपा सरकार गुंडे माफिया का साथ देती थी। थाना में उल्टे पीड़ित व्यक्तियों पर कार्रवाई होती थी लेकिन भाजपा सरकार में इसके उलट कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि सपा मात्र एक परिवार की पार्टी है।
कहा कि आने वाले पांच सालों में भव्य भारत का निर्माण होने जा रहा है, भ्रष्टाचार का अंत होने जा रहा है। सपा तो समाप्त हो चुकी हैं, पिछड़ों पर कभी ध्यान नहीं दिया। सपा, बसपा , कांग्रेस की बीमारी से देश को मुक्त कमाना है। मोदी सरकार में देश भ्रष्टाचार मुक्त हो गया है। कहा कि अभी तो यह झांकी है, मेरे दोस्त पूरी पिक्चर बाकी है। कांग्रेस सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि एक साल में 1200 करोड़ का घोटाला किया है जिसमें कांग्रेस के साथ सपा बसपा घोटाले में शामिल है। मोदी जी चाहते हैं न खाऊंगा न खाने दूंगा सभा का संचालन रामजीलाल कश्यप तथा दामोदर सैनी ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
यह रहे मौजूद
आरएलडी के विधायक प्रसन्न चौधरी, अशरफ अली खान, आरएलडी जिला अध्यक्ष वाजिद अली, अनिल कुमार, एमएलसी वीरेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री सुरेश राणा, डाॅ. विक्रांत जावला, राजन जावला, प्रमोद सैनी, धर्मेंद्र भारद्वाज, सुरेश कश्यप, अरविंद संगल, रूबी चौधरी, विवेक प्रेमी, सुहेल सिद्दीकी, राजेंद्र सिंह, विशाल गुप्ता, सचिन जैन, वरुण कुमार आदि।