फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   BJP is against the constitution and reservation: Ashfaq Ali

संविधान और आरक्षण की विरोधी है भाजपा: अशफाक अली

Sun, 27 Jul 2025 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 27 Jul 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
BJP is against the constitution and reservation: Ashfaq Ali
शामली। जिलेभर में सपा कार्यकर्ताओं ने आरक्षण दिवस- पीडीए स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। हरदेव नगर स्थित सपा के कैंप जिला कार्यालय में अमरोहा के सपा के पूर्व विधायक अशफाक अली खां ने कहा कि संविधान एवं आरक्षण भाजपा एवं आरएसएस के निशाने पर है। लोकसभा चुनावों में भाजपा ने चार सौ पार का नारा दिया था, किंतु समाजवादी पार्टी व कांग्रेस को 43 लोकसभा सीटों पर जीत दिला कर भाजपा के मंसूबों पर पानी फेर दिया है।
विज्ञापन

प्रोफेसर सुधीर पंवार ने कहा कि भाजपा जहां एक और संविधान से धर्म निरपेक्षता एवं समाजवाद हटाना चाहती है। दूसरी और आउटसोर्सिंग से आरक्षण समाप्त कर रही है। कार्यक्रम में सपा नेत्री अर्चना चौधरी,जावेद जंग, अरविंद झंझोट, राशिद पहलवान, विपुल गोयल, संजीव दलाल ,डाक्टर अनुज जावला, मांगेराम सिलावर, सलेक चंद, राव तफरूज, तासीन मंसूरी संबोधित किया। संचालन बिट्टू ताना ने किया।
विज्ञापन


भाजपा शासन में गुंडागर्दी चरम पर : नाहिद हसन

फोटो
बिडौली। शनिवार को समाजवादी पार्टी की ओर से मेरठ-करनाल हाईवे पर एक मैरिज होम में आरक्षण दिवस के साथ-साथ पीडीए स्थापना दिवस भी मनाया गया। मुख्य अतिथि सपा विधायक नाहिद हसन ने कहा कि भाजपा शासन में गुंडागर्दी चरम पर है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्ण ब्लॉक प्रमुख शेर सिंह राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार जनता का उत्पीड़न कर रही है। संचालन चौधरी कलीम हसन जिला अध्यक्ष युवा वाहिनी ने किया। मौके पर सरदार भगवान सिंह, सरदार जोगिंदर सिंह, भुट्टू प्रधान , सरदार राम सिंह , अजय सिंह, मास्टर शमशेर अली, शौकिंदर तोमर, बॉबी प्रधान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed