{"_id":"61c4cfae900a5a3c0336d0f8","slug":"bjp-government-will-be-formed-in-the-state-with-a-thumping-majority-mohit-beniwal-shamli-news-mrt570437339","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रचंड बहुमत से प्रदेश में बनेगी भाजपा की सरकार: मोहित बेनीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रचंड बहुमत से प्रदेश में बनेगी भाजपा की सरकार: मोहित बेनीवाल
विज्ञापन
कांधला में जन विश्वास यात्रा का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। भाजपा की जन विश्वास यात्रा के स्वागत को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य तैयारी की गई। दोपहर के समय कैराना से भाजपा की जन विश्वास यात्रा नगर में पहुंची। जहां पर कार्यकर्ताओं ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया।
नगर से रेलवे रोड मार्ग पर नगर अध्यक्ष डॉ. रश्मिकांत जैन व हरिमोहन चौहान के आवास के समीप जनविश्वास यात्रा पर पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत किया। छोटी नहर पर पहुंचने पर पूर्व सांसद हरपाल पंवार के आवास पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने जनविश्वास यात्रा रथ पर पुष्प वर्षा की। रथ पर सवार पउप्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, चौधरी वीरेंद्र सिंह, विधायक तेजेंद्र निर्वाल, कैराना सांसद प्रदीप चौधरी, जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर का पुष्प मालाओं से स्वागत किया। आनंद सिनेमा प्लेक्स के समीप तरुण अग्रवाल व उनके साथियों ने यात्रा का स्वागत किया। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी प्रतिमा पर यात्रा में शामिल समस्त नेताओं ने माल्यार्पण किया।
हाईवे स्थित एक रेस्टोरेंट पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भाजपा जन विश्वास यात्रा का स्वागत किया। जहां पर क्षेत्र अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जनविश्वास यात्रा में उमड़ने वाले सैलाब ने बता दिया है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में योगी सरकार प्रचंड बहुमत से बन रही है। जन विश्वास यात्रा के कस्बा एलम में पहुंचने पर अजय पंवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जन विश्वास यात्रा का स्वागत किया और जलपान की व्यवस्था की। जन विश्वास यात्रा का नगर क्षेत्र के कई स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन
हमें राम चाहिए, जिन्ना नहीं: सतीश कुमार गौतम
कैराना। भाजपा की जन विश्वास यात्रा का कलस्यान चौपाल पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं व लोगों ने पुष्प वर्षा कर भाजपा नेताओं का स्वागत किया। रात्रि विश्राम के बाद जन विश्वास यात्रा दोपहर करीब 12 बजे कलस्यान चौपाल के सामने पहुंची। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल चौहान के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं व लोगों ने जन विश्वास यात्रा पर फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया।
जन विश्वास यात्रा के रथ पर क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी, कैराना भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी, शामली सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल भाजपा महिला नेता मृगांका सिंह मौजूद रहे। कलस्यान चौपाल से वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल चौहान भी रथ यात्रा पर सवार हो गए। जिसके बाद जन विश्वास यात्रा कांधला तिराहे पर पहुंची। जहां पर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने पुष्प वर्षा कर भाजपा नेताओं का स्वागत किया। वहीं जन विश्वास यात्रा के प्रभारी एवं अलीगढ़ के भाजपा सांसद सतीश कुमार गौतम ने कहा कि 5 साल में जो सरकार ने काम किए हैं। उसी विश्वास व जन विश्वास को लेकर यह यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि हमें राम चाहिए जिन्ना नहीं। अलीगढ़ में जिन्ना को लॉक कर दिया गया हैं। इस दौरान महिला ओबीसी मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रूबी चौधरी, जिला अध्यक्ष सतेंद्र तोमर, अजय शर्मा, शगुन मित्तल एडवोकेट, शक्ति सिंघल व दामोदर सैनी आदि मौजूद रहें।