फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   'BJP government made teachers slaves'

भाजपा सरकार ने शिक्षकों को बना दिया गुलाम

Fri, 29 Oct 2021 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
'BJP government made teachers slaves'
शामली। कर्मचारी शिक्षक अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकार मंच के बैनर तले प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षक संगठन और कर्मचारी संघ ने कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन किया। 21 सूत्रीय ज्ञापन मुख्यमंत्री को डीएम के माध्यम से भेजा।
विज्ञापन

धरना स्थन पर हुई सभा में प्राथमिक शिक्षक संघ के संयोजक बृजेश शर्मा ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार ने शिक्षकों को गुलाम बनाकर रख दिया है। अब समय आ गया है कि शिक्षकों को अपनी शक्ति का प्रदर्शन करना होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पुरानी पेंशन लागू करने की मांग की। कहा कि सरकार चुनाव से पहले शिक्षकों की इस मांग को पूरा कर दें। शिक्षक भाजपा सरकार को धन्यवाद प्रेषित करेगा, क्योंकि वर्तमान मे नई पेंशन नीति न तो शिक्षकों के हित में है और न ही सरकार को इससे आर्थिक लाभ है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनेश त्यागी ने कहा कि शिक्षकों ने संघर्ष के बल पर ही उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने नए शिक्षकों का आह्वान करते हुए कहा कि उन्हें संघर्ष करने की आदत डालनी होगी, संगठन में विश्वास करना होगा। क्योंकि प्रत्येक सरकार धीरे-धीरे शिक्षकों की उपलब्धियां छीनने का प्रयास कर रही हैं। स्कूलों में शिक्षकों की संख्या लगातार कम होती जा रही है, सरकार शिक्षकों के सर पर सरकारी स्कूलों में छात्र ने आने का ठीकरा फोड़ रही है। जबकि सरकार ने विश्व बैंक की सहायता से भवन तो खड़े कर दिए, लेकिन उन स्कूलों में शिक्षकों की पूर्ति नहीं कर पा रही है। सरकार धीरे-धीरे सभी सरकारी व सहायता प्राप्त स्कूलों का अस्तित्व समाप्त करना चाहती है। जिससे निजी स्कूलों को बढ़ावा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता प्राथमिक शिक्षक संघ के संयोजक बृजेश शर्मा तथा संचालन माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री प्रवेंद्र कुमार ने किया। इस अवसर पर शिक्षक महावीर सिंह, अक्षय कुमार अनिल वर्मा, मोहिनी जैन, नीलम राणा, नीलम तोमर, प्रियंका, धर्मेंद्र, भारत भूषण, आरपी शुक्ला रेणुका, सीमा आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed